न्यूजीलैंड दौरे से पहले बुरी खबर, यशस्वी जायसवाल बचे हुए सभी मैचों से बाहर

Published - 16 Oct 2026, 10:11 AM | Updated - 16 Oct 2026, 10:41 AM

Yashasvi Jaiswal

टीम इंडिया इस महीने न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा. लेकिन इससे पहले भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आगामी मुकाबले के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ऐसे में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की गैरमौजूदगी में टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है.

Yashasvi Jaiswal हुए टीम से बाहर

Yashasvi Jaiswal

न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने से पहली भारतीय टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में खेलने के लिए मैदान पर उतरे. हालांकि, इस दौरान ज्यादातर खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. इनमें से ही एक रहे भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal). मुंबई के लिए ओपनिंग करते हुए उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. पहली पारी में वह 13 गेंदों पर बिना खाता खोले ही पवेलीयन लौट गए. इसके बाद मुंबई की टीम दूसरी पारी नहीं खेल सकी, इसलिए उन्हें दोबारा बल्लेबाजी करने का अवसर ही नहीं मिला.

शाई होप पर इन 3 फ्रेंचाइजियों की पैनी नजर, विंडीज कप्तान को 25 करोड़ तक खरीदने को तैयार

अगले मैच का नहीं होंगे हिस्सा

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती मैच में खराब प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया है. दरअसल, वह अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होने वाले हैं. उन्हें कीवी टीम के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए टीम में शामिल होना है. इसलिए यशस्वी जायसवाल को मुंबई टीम का साथ छोड़ना पड़ा है. बता दें कि मुंबई को अपना अगला मुकाबला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 18 से 21 अक्टूबर तक खेलना है.

इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

गौरतलब है कि 18 से 21 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए मुंबई की टीम में युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को शामिल किया गया है. इसके अलावा सूर्यांश शेडगे की भी टीम में सप्राइज़ एंट्री हुई है. चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उपकप्तान आयुष म्हात्रे इंजर्ड हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है. वह हिमाचल प्रदेश के साथ खेले जाने वाले मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई का स्क्वॉड: सिद्धेश लाड (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमले

सुबह-सुबह आई बुरी खबर, टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान

Tagged:

IND vs NZ team india yashasvi jaiswal Ranji trophy
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com