IND vs SL Warm-up Match: जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला

Published - 07 Aug 2026, 09:31 AM | Updated - 07 Aug 2026, 09:58 AM

IND Vs SL Warm Up Match

IND vs SL Warm-up match: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से गाले में होगी। इसके बाद, 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। WTC का हिस्सा होने के कारण सीरीज की अहमियत काफी ज्यादा है और दोनों टीमें ही अपना पूरा जोर लगाती नजर आएंगी।

हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज (IND vs SL) के आगाज से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए दौरे पर एक अभ्यास मैच के साथ शुरुआत करने का फैसला किया था। इसी वजह से टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लेगी।

कोलंबो में IND vs SL वॉर्म-अप मैच का आयोजन

IND Vs SL Warm Up Match 1

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच चार साल से कोई भी टेस्ट नहीं खेला गया है। वहीं, श्रीलंकाई सरजमीं पर टीम इंडिया 9 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने आई है। इसी वजह से यहां की कंडीशंस से तालमेल बिठाने के लिए एक अभ्यास मैच रखा गया है। पहले इस मुकाबले का चार दिन आयोजन होना था लेकिन बाद में इसे तीन दिन के लिए ही कर दिया गया।

तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया के सामने श्रीलंका XI है, जिसमें कुछ इंटरनेशनल श्रीलंकाई खिलाड़ी भी शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा।

IND vs SL वॉर्म-अप का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और श्रीलंका XI के बीच तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच शुक्रवार, 7 अगस्त से भारतीयसमयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कई बार अभ्यास मैचों का लाइव टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग नहीं की जाती है लेकिन इसके लिए दोनों ही विकल्प उपलब्ध हैं।

अभ्यास मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे में फैंस के पास आसानी से अभ्यास मैच का लुत्फ़ उठाने के विकल्प हैं।

तीन दिवसीय अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, सारांश जैन, आकिब नबी, मानव सुथार, गुरनूर बरार

श्रीलंका XI का स्क्वाड: निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, रविंदु रसांथा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), रमेश मेंडिस, दिलम सुदीरा, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, इसिथा विजेसुंदरा, असंका मनोज, अंजला बंडारा, केशरा नुवांथा

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज में संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा, इस वजह से अंतिम मौके पर बदला फैसला

Tagged:

team india IND vs SL Sri Lanka Cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com