श्रीलंका दौरे से पहले स्टार तेज गेंदबाज ने किया ऐलान, 25 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
Table of Contents
Star Pacer Retirement: भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर है और दोनों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को WTC फाइनल की रेस के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। वहीं, श्रीलंका के लिए भी आगे के समीकरण आसान बनाने के लिए जीत जरूरी है।
हालांकि, इस सीरीज के आगाज से पहले एक चौंकाने वाली घोषणा देखने को मिली और महज 25 साल की उम्र में एक तेज गेंदबाज ने संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया, जिससे पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मच गया है।
IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले 25 वर्षीय गेंदबाज ने Retirement का किया ऐलान
भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले जिस तेज गेंदबाज ने संन्यास (Retirement) का ऐलान किया है, उसका नाता इन दोनों टीमों से नहीं है। हालांकि, इस सीरीज की चर्चा के बीच उसने रिटायरमेंट की घोषणा से सुर्खियां बटोर ली हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि इंग्लैंड के लिए चार इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके पेसर जॉन टर्नर हैं।
इतनी कम उम्र में जॉन टर्नर ने क्यों लिया संन्यास?

इंग्लैंड के लिए 2024 में खेलने वाले हैम्पशायर के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने सिर्फ 25 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट और प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) की घोषणा कर दी। टर्नर ने यह फैसला लंबे समय से चली आ रही बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से कारण लिया है।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने जून 2025 से कोई भी मुकाबला नहीं खेला है, क्योंकि तब से चोटिल चल रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने काफी सोच समझकर अपने करियर पर फुल स्टॉप लगाने का मुश्किल फैसला लिया। टर्नर ने अपने इंटरनेशनल करियर में 2 वनडे और 2 टी20 मैच खेले, जिनमें कुल 3 विकेट लिए।
जॉन टर्नर ने संन्यास को बताया सबसे मुश्किल फैसलों में से एक
संन्यास के फैसले को लेकर युवा खिलाड़ी ने कहा,
"प्रोफेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा है, और हैम्पशायर और इंग्लैंड के लिए ऐसा करना बचपन के उन्हीं सपनों को सच करने जैसा है। हालांकि, मैंने खेल से रिटायर होने का फ़ैसला किया है, और जैसा कि आप सोच सकते हैं, यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फ़ैसलों में से एक रहा है।
"स्ट्रेस फ्रैक्चर, जिसकी वजह से मैं एक साल से ज्यादा समय तक खेल से दूर रहा, और साथ ही मेरी चोटों का इतिहास—इन सबने मुझे एक क्रिकेटर के तौर पर और खेल के बाद के अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर किया। इसके बाद, मैंने तय किया कि अब अपनी अगली चुनौती की ओर बढ़ने का सही समय है।"
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, जो रूट बने नए कप्तान