IND vs NZ: विशाखापत्तनम टी20 में बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा? जानिए पिच का मिजाज

Published - 26 Jan 2026, 05:21 PM | Updated - 27 Jan 2026, 01:07 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले खेले गए तीनों मैचों को भारत ने जीता है और अब वह जीत का चौका लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

वहीं, कीवियों की नजर चौथा मैच (IND vs NZ) जीतकर इज्जत बचाने की होगी। लेकिन इससे पहले चलिए जानते हैं कि विशाखापट्टनम टी20 में बल्लेबाजों का बोलबाला होगा या फिर गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलेगा। यहां पर बैटिंग या बॉलिंग पिच किसका साथ देगी। चलिए आपको बताते हैं।

IND vs NZ: कैसा रहता है यहां की पिच का मिजाज?

विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम (IND vs NZ) को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग और गेंदबाजों के लिए नर्क माना जाता है। यहां पर पारी चाहे कोई भी हो, चौके-छक्कों की बारिश में कोई बदलाव नहीं आता है। पाटा पिच होने के कारण यहां पर काफी तेजी से रन आते हैं।

लेकिन शुरुआती 2 से 3 ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से सीम मूवमेंट मिलती है तो स्पिनरों के लिए भी यहां पर थोड़ी बहुत मदद मौजूद है। हालांकि, यहां की पिच पर सामान्य उछाल गेंदबाजों को मिलता है, जिसके कारण अन्य मैदानों के मुकाबले यहां पर बल्लेबाजी करना आसान और गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, दूसरी पारी में ओस गिरने की उम्मीद है, जिसके कारण बल्लेबाजी और आसान हो सकती है।

टॉस का बॉस बनना जरूरी

विशाखापट्टनम स्टेडियम में मैच (IND vs NZ) जीतने के लिए टॉस का काफी अहम रोल रहता है। यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही होता है। उम्मीद होगी कि जो भी कप्तान यहां पर टॉस को जीतेगा वह पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला करेगा। बता दें कि इस मैदान पर अब तक केवल चार इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन भारत ने जीते हैं, तो एक में ऑस्ट्रेलिया को विजय मिली थी।

वहीं, कीवी टीम पहली बार यहां पर टी20 इंटरनेशनल खेलने आ रही है। ऐसे में उन्हें पिच से सामंजस्य बैठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। यहां पर केवल दो बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है, जो कि भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले 208 रन बनाए थे, जबकि भारत ने 209 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

संजू सैमसन के पास आखिरी मौका! अब भी गलती सुधारी नहीं तो टीम इंडिया में वापसी होगी मुश्किल

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

एसीए-वीडीसीए राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में औसतन स्कोर की बात करें तो पहली बार में ये 155 रहता है तो दूसरी पारी में यह गिरकर 132 तक पहुंच जाता है। हालांकि, खास बात ये है कि इस मैदान पर टी20आई में सबसे अधिक रन दो मैचों में 112 रन ईशान किशन ने बनाए हैं, जिसमें दो पचासा शामिल है।

जबकि सूर्या भी यहां पर एक मैच में 80 रन बना चुके हैं। ऐसे में सभी की नजरें इन दोनों पर रहने वाली है। वहीं, संजू सैमसन के लिए भी यहां वापसी का आखिरी मौका हो सकता है, क्योंकि इस सीरीज (IND vs NZ) में अभी तक उन्होंने कोई बड़ा कामल नहीं किया है। जबकि अभिषेक शर्मा को भी यहां की पिच काफी रास आने वाली है।

IND vs NZ 4th T20 Weather Report : विशाखापत्तनम में बारिश करेगी खेल खराब या मिलेगा पूरा रोमांच?

Tagged:

team india Sanju Samson INDIA VS NEW ZEALAND Visakhapatnam T20
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

विशाखापट्टनम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com