KKR के लिए ये सीजन बना ‘डरावना सपना’, इन 4 वजहों से हुआ 3 बार की चैंपियन का बुरा हाल

Published - 15 Apr 2026, 08:10 PM

KKR

KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में भी जारी है। पिछले सीजन यह टीम अंक तालिका में 8वें पायदान पर रही थी, क्योंकि वह 14 में सिर्फ 4 मैच जीतने में सफल रहे थे। वहीं, आईपीएल 2026 में ये टीम अभी तक 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें चार मैच गंवाए हैं तो एक मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था।

पॉइंट्स टेबल 2026 में तीन बार की चैंपियन केकेआर (KKR) 10वें पायदान पर है। लेकिन अगर इस टीम को ऑन पेपर देखा जाए तो काफी मजबूत नजर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि खतरनाक होने के बावजूद केकेआर के लिए यह सीजन इतना डरावना क्यों रहा है? किन चार वजहों से तीन बार की चैंपियन को लगातार हार मिली हैं।

रिंकू की खराब फॉर्म

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को उप कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन अभी तक वह इस जिम्मेदारी पर खड़े नहीं उतर पाए हैं। रिंकू ने नाइट राइडर्स के लिए अभी तक खेले 5 मैचों की चार पारियों में सिर्फ 78 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 का था।

यही कारण है कि केकेआर (KKR) को मिडिल ऑर्डर में मजबूती नहीं मिल पा रही है। रिंकू के होने के बावजूद यह टीम न ही मैच को शानदार फिनिश कर पा रही है और लक्ष्य का पीछा करते हुए भी रिंकू वह रफ्तार देने में असफल रहे हैं, जिसकी उम्मीद अक्सर उनसे की जाती रही है।

कैमरून ग्रीन पर हद से ज्यादा भरोसा

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर (KKR) 64.30 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। जबकि इसमें से 25.20 करोड़ रुपये में उन्होंने अकेले कैमरून ग्रीन को खरीदने में खर्च कर दिए थे। हालांकि, मौजूदा सीजन में केकेआर (KKR) के लिए ग्रीन न ही बल्ले से कमाल दिखा पाए हैं और न ही गेंदबाजी में उन्होंने अधिक सफलताएं मिली हैं।

पांच पारियों में ग्रीन ने सिर्फ 56 रन बनाए हैं तो दो पारियों में उन्होंने एक विकेट भी चटकाया है, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 14 से ऊपर का था। यानी ये टीम ग्रीन के प्रदर्शन पर अधिक निर्भर दिख रही है और यही कारण है कि बड़े लक्ष्य या गेंदबाजी में फ्लॉप होने के बाद ये टीम सीधा ग्रीन का रुख करते हैं और वह भी टीम को निराश कर देते हैं।

ऑक्शन में नहीं बनाई बेहतर टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की छोटी नीलामी में कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। जबकि मथीशा पथिराना के लिए उन्होंने 18 करोड़ रुपये की बोली लगा दी थी। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान पर उन्होंने 9.20 करोड़ रुपये लुटाए थे, लेकिन बाद में उनको रिलीज कर दिया गया था। जबकि रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी यादव को ऑक्शन में खरीदने के बावजूद खेलने का मौका नहीं दिया है।

हालांकि, ऑक्शन में उतरने समय केकेआर (KKR) के पास आकिब नबी, कार्तिक शर्मा, मुकुल चौधरी, जैकब डफी, रवि बिश्नोई, पथुम निसांका और कूपर कोनोली का ऑप्शन भी मौजूद था। लेकिन इस टीम ने पहले ही कैमरून ग्रीन और पथिराना पर करोड़ों रुपये लुटाने का मन बना लिया था, जिसके चलते वह इन प्लेयर्स को छोटी रकम होने के बावजूद नहीं खरीद सकी।

हसन अली ने लिया करियर का बड़ा फैसला, इंग्लैंड का थामा दामन! अब अंग्रेजों के लिए खेलेंगे क्रिकेट

KKR के प्लेयर हुए चोटिल

हालांकि, सिर्फ ऑक्शन टेबल पर गलती ही केकेआर की हार की सबसे बड़ी वजह नहीं है, बल्कि टीम के कई स्टार प्लेयर्स चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इस लिस्ट में टीम के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा और तेज गेंदबाज आकाश दीप भी शामिल हैं। जबकि मथीशा पथिराना भी चोट के कारण शुरुआती पांच मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

यानी केकेआर के तीन प्रमुख तेज गेंदबाज उनके दल का हिस्सा नहीं थे और यही कारण है कि मौजूदा सीजन में केकेआर (KKR) का बॉलिंग लाइनअप काफी कमजोर नजर आ रहा है। हर्षित राणा घुटने की चोट से जूझ रहे हैं तो आकाश दीप पीठ की चोट से परेशान है। वहीं, मथीशा पथिराना पैर और काफ की चोट से उबर रहे हैं। यही वजह है कि स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद ये टीम अंक तालिका में 10वें पायदान पर बैठी हुई है।

IPL 2026: 16 अप्रैल को एमएस धोनी ले रहे करियर का बहुत बड़ा निर्णय, अब इस बार होगा आर या पार

Tagged:

kkr Matheesha Pathirana Cameron Green KKR news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com