RCB vs LSG: रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी, LSG ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका

Published - 15 Apr 2026, 07:07 PM | Updated - 15 Apr 2026, 07:13 PM

RCB Vs LSG

RCB vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाटीदार ने टीम में एक बदलाव किया है।

जोश हेजलवुड की वापसी हुई है तो जैकब डफी को बेंच पर बैठाया गया है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs LSG) ने अपने पिछले मैच में खतरनाक मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया था तो लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट के बड़े अंतर से हराया था। उस मैच में लखनऊ की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही फ्लॉप रही थी।

RCB vs LSG: रजत पाटीदार ने जीता टॉस

रॉयल चैलेंर्स बेंगलुरु (RCB vs LSG) ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के समय कप्तान पाटीदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे पिच अच्छी दिख रही है। तो, हम पहले गेंदबाजी करेंगे और पहली पारी का फायदा उठाते हुए दबाव बनाए रखेंगे। पिच पर ज्यादा कुछ नहीं है।

पिछले मैच में काफी घास थी। लेकिन मुझे लगता है कि इस विकेट पर घास नहीं है। तो, यह अच्छी पिच होगी। खैर, देखते हैं। मुझे लगता है कि टीम के लिए सभी खिलाड़ी अच्छा काम कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। जोश हेजलवुड आज का मैच खेल रहे हैं को जैकब डफी को बेंच पर बैठाया गया है।

बल्लेबाजी के लिए विकेट काफी अच्छी है-पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) के कप्तान ऋषभ पंत टॉस गंवाने के बाद भी अधिक मायूस नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी के लिए यह अच्छी विकेट है, क्योंकि ऐसी विकेटों पर आप पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं।

आखिरकार, आपको बेहतर क्रिकेट खेलना ही होगा। एक टीम के रूप में, हमें एकजुट होकर अपनी भूमिका को समझना होगा और टीम के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। हम बस टीम पर भरोसा करना चाहते हैं। और उम्मीद है कि लोग आगे आकर कहेंगे, 'मैं टीम के लिए मैच जिताऊंगा।' हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?

बेंगलुरु में स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (RCB vs LSG) की पिच को बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। यहां पर गेंद बल्लेपर काफी आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े हिट्स लगाना आसान होता है। साथ ही बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां पर चौकों से अधिक छक्के देखने को मिलते हैं।

बता दें कि, यह मैदान भारत के हाई-स्कोरिंग मैदानों में शीर्ष पर आता है, क्योंकि बाउंड्री छोटी और सपाट पिच होने के कारण बल्लेबाज इसका खूब फायदा उठाते हैं। यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही होता है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस आने की उम्मीद भी होती, जिसके कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है और तीनों पहलू बल्लेबाजों के पक्ष में चले जाते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

1 रन के लिए 45 लाख! IPL में सुपर फ्लॉप साबित हुआ ये खिलाड़ी, खुद की टीम पर ही बना बोझ

Tagged:

lucknow super giants RCB vs LSG Royal Challengers Bengaluru IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com