RCB vs LSG: कोहली-रसिख ने रशीद की लखनऊ सुपर जायंट्स को शर्मनाक हार, 5 विकेट से जीती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Published - 15 Apr 2026, 10:48 PM

RCB vs LSG

RCB vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवाबों की पारी को 20 ओवर में 146 रन पर समेट दिया।

इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी बोल्ड आर्मी (RCB vs LSG) ने आसान जीत दर्ज कर ली। आईपीएल 2026 में यह रॉयल चैलेंजर्स की चौथी जीत है, जिसके बाद उन्होंने अंक तालिका में शीर्ष स्थान फिर हासिल कर लिया है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की यह मौजूदा सीजन की तीसरी हार है।

RCB vs LSG: अर्धशतक से चूके किंग कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs LSG) की ओर से विराट कोहली और फिल साल्ट पारी की शुरुआत करने आए थे। हालांकि, कोहली इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे थे और उन्होंने बल्ले से मैच में पूरा इम्पैक्ट डाला। फिल साल्ट (7) का पहला विकेट गिरने के बाद किंग कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी की।

पडिक्कल 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन विराट कोहली ने रनों की रफ्तार को गिरने नहीं दिया। चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली ने मैच में 34 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और एक छक्का मारा था।

पाटीदार-जितेश ने बरपाया कहर

विराट कोहली का विकेट पतन के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने जितेश शर्मा के साथ मिलकर 13 गेंदों पर 35 रन की विस्फोटक साझेदारी की। लेकिन प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में दोनों को आउट कर दिया।

आउट होने से पहले कप्तान पाटीदार ने 13 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन बनाए तो विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 9 गेंदों पर 255.56 के स्ट्राइक रेट के साथ 23 रन बनाए।

बैक टू बैक दो विकेट गिरने के बाद टिम डेविड (14) और रोमारियो शेफर्ड (14) ने टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए तो आवेश खान के हाथ दो सफलता लगी।

पंत-पूरन ने किया निराश

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार न टॉस जीतकर पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पारी की शुरुआत करने आए मिचेल मार्श और एडन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 24 गेंदों पर 32 रन की साझेदारी की। मार्करम 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद निकोलस पूरन भी 7 गेंदों पर 1 रन बनाकर चलते बने तो कप्तान ऋषभ पंत ने 6 बॉल में मात्र एक रन बनाया। हालांकि, पंत कोहनी में चोट लगने के कारण 5वें ओवर में बाहर चले गए थे, जबकि मैदान पर उनकी वापसी 16वें ओवर में हुई, लेकिन वह अपनी टीम के लिए जिम्मेदारी वाली पारी नहीं खेल सके।

अब्दुल समद बेंगलुरु (RCB vs LSG) के खिलाफ दो गेंदों में शून्य बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए जॉर्ज लिंडे ने 7 बॉल पर सिर्फ 7 रन बनाए। बता दें कि, मौजूदा सीजन में लखनऊ की कमजोरी उनकी बल्लेबाजी रही है, जिसके चलते उनको बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ रहा है।

KKR के लिए ये सीजन बना ‘डरावना सपना’, इन 4 वजहों से हुआ 3 बार की चैंपियन का बुरा हाल

मार्श, बदोनी और मुकुल ने दिया योगदान

खराब बल्लेबाजी के कारण शानदार बैटिंग वाली पिच पर लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में सिर्फ 146 रन बनाए थे। जबकि यहां तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श, आयुष बदोनी और मुकुल चौधरी का काफी अहम योगदान रहा था। मिचेल मार्श ने 32 गेंदों पर 40 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

जबकि आयुष बदोनी ने आउट होने से पहले 24 गेंदों पर 38 रन बनाए थे। वहीं, केकेआर के खिलाफ मैच विनिंग नॉक खेलने वाले मुकुल चौधरी ने आरसीबी के खिलाफ 28 गेंदों पर 39 रन की धैर्य वाली पारी खेली। बता दें कि, इस मैच में आरसीबी (RCB vs LSG) की ओर से रसिख सलाम दार ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों का शिकार किया तो भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके।

साथ ही जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट और क्रुंणाल पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन खर्च करके दो बल्लेबाजों का शिकार किया। जबकि सुयश शर्मा ने भी 4 ओवर में 34 रन दिए, लेकिन उनको कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

रजत पाटीदार ने विराट कोहली को किया प्लेइंग XI से बाहर, इस वजह से नहीं मिली चेज मास्टर को जगह

Tagged:

lucknow super giants RCB vs LSG Royal Challengers Bengaluru Match Report
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com