रजत पाटीदार ने विराट कोहली को किया प्लेइंग XI से बाहर, इस वजह से नहीं मिली चेज मास्टर को जगह
Published - 15 Apr 2026, 08:24 PM
Table of Contents
Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शुरुआती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही भिड़ंत में कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लेकिन किंग कोहली (Virat Kohli) को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।
हालांकि, उनको इम्पैक्ट प्लेयर की सूची में शामिल किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि टारगेट का पीछा करते समय चेज मास्टर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। यानी कोहली को फैंस फील्डिंग करते समय नहीं दे सकेंगे, लेकिन बैटिंग करते देखने का सपना जरूर पूरा हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि क्यों विराट कोहली को शुरुआती प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।
क्यों हुए Virat Kohli प्लेइंग XI से बाहर?
विराट कोहली (Virat Kohli) एंकल की चोट से जूझ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले पिछले मैच में कोहली को यह समस्या हुई थी, जिसके कारण वह मैदान पर फील्डिंग करने के लिए भी नहीं आए थे। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भी किंग कोहली सिर्फ बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे, लेकिन फील्डिंग नहीं करेंगे।
आपको बताते हैं कि विराट कोहली कई बार इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना कर चुके हैं, लेकिन चोट के कारण अब उनको खुद इस नियम का सहारा लेना पड़ रहा है। बेंगलुरु की बैटिंग के समय वह प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं, जिसकी प्रबल संभावना है।
पहली बार कोहली बनेंगे इम्पैक्ट प्लेयर
आईपीएल 2023 में पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खेल में लाया गया था, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) पहली बार इस नियम के तहत खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, टॉस के समय बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कोहली की चोट की गंभीरता को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।
बता दें कि, विराट कोहली (Virat Kohli) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 38 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 50 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान कोहली कई बार समस्या से जुझते नजर आए थे, जिसके चलते वह बड़े शॉट्स भी नहीं खेल पा रहे थे। जबकि जब टीम फील्डिंग के लिए उतरी तो वहां पर कोहली मैदान पर नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठे दिखे थे।
KKR के लिए ये सीजन बना ‘डरावना सपना’, इन 4 वजहों से हुआ 3 बार की चैंपियन का बुरा हाल
इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में ये खिलाड़ी भी शामिल
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली के अलावा इम्पैक्ट प्लेयर की सूची में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान और तेज गेंदबाज मंगेश यादव को रखा है।
लेकिन इस लिस्ट में विराट कोहली के खेलने की संभावनाएं काफी प्रबल हैं। लेकिन देखना ये भी होगा कि विराट कोहली बैटिंग के लिए खुद को फिट पाते हैं या फिर उनको इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर जॉर्डन कॉक्स या वेंकटेश अय्यर का उपयोग करना पड़ता है। यह स्पष्ट आरसीबी की बैटिंग के दौरान ही संभव है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर