IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स में पहले नंबर पर पहुंची आरसीबी, राजस्थान को लगा बड़ा झटका, अंक तालिका में हुए ये बदलाव

Published - 15 Apr 2026, 10:55 PM | Updated - 15 Apr 2026, 10:56 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए शानदार मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है। पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, 20 ओवर में 147 रन का पीछा करने आई आरसीबी ने बेहद आसानी से टारगेट का पीछा कर लिया।

इस जीत के बाद रजत पाटीदार एंड कंपनी ने अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा कर लिया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को पिछली हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं 23वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदलाव आए हैं।

IPL 2026 Points Table: टॉप चार में ये टीमें मौजूद

आईपीएल 2026 के 23वें मैच की सफल समाप्ति के बाद गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले स्थान पर फिर से कब्जा कर लिया है। मौजूदा सीजन में पाटीदार एंड कंपनी ने पांच मैच खेले हैं, जिसमें से चार उन्होंने जीते हैं तो एक में हार का सामना करना पड़ा है। उनके 8 अंक और 1. 503 नेट रन रेट हो गया है।

राजस्थान रॉयल्स 5 मैच में 4 जीत और एक हार के बाद दूसरे स्थान (IPL 2026 Points Table) पर हैं। उनके 8 अंक हैं तो नेट रन रेट 0.889 है। पंजाब किंग्स ने 4 मैच में तीन जीते हैं तो एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। पंजाब के 7 अंक और नेट रन रेट 0.720 है।

बता दें कि, पंजाब एकमात्र टीम है, जो कि आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ 4 अंक हैं। साथ ही उनका नेट रन रेट 0.322 का है। बता दें कि, इन टीमों के बीच आगे जाकर प्लेऑफ (IPL 2026 Points Table) में पहुंचने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

यहां देखें आईपीएल 2026 में बाकी टीमों का हाल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। दिल्ली ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं तो इतने ही गंवाए हैं। उनका नेट रन रेट 0.322 है। गुजरात टाइटंस 4 अंक और -0.029 के नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर बैठी हुई है। लखनऊ 7वें नंबर पर है और चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर मौजूद है।

वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें एक जीता है तो तीन गंवाए हैं। वह फिलहाल 9वें स्थान (IPL 2026 Points Table) पर है तो मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं जीतने वाली तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।

यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल:

टीम का नाममैचजीतहारटाईकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5410081.503
राजस्थान रॉयल्स5410080.889
पंजाब किंग्स4300170.72
सनराइजर्स हैदराबाद5230040.576
दिल्ली कैपिटल्स4220040.322
गुजरात टाइटन्स422004-0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स523004-0.804
चेन्नई सुपर किंग्स523004-0.846
मुंबई इंडियंस413002-0.772
कोलकाता नाइट राइडर्स504011-1.383

रजत पाटीदार ने विराट कोहली को किया प्लेइंग XI से बाहर, इस वजह से नहीं मिली चेज मास्टर को जगह

Tagged:

lucknow super giants Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Points Table RCB vs LSG match
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com