INDvsENG: दूसरे टेस्ट मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे विराट कोहली, उड़ रहा है मजाक

Published - 13 Feb 2021, 06:27 AM

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी चेन्नई में ही खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन भारतीय बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर लड़खड़ाता दिख रहा है। एक छोर पर रोहित शर्मा तो टिके हुए हैं, लेकिन दूसरी छोर पर बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट हो रहे हैं।

विराट कोहली बिना खाता खोले हुए आउट

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत को शुरुआत में ही शुभमन गिल के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन फिर रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के बीच अच्छी साझेदारी पनपती दिखी। लेकिन ये साझेदारी ज्यादा देर की नहीं रही और पुजारा 21 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली से जहां फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे, वहीं कप्तान कोहली ने 5 गेंदें तो खेलीं, लेकिन वह बिना खाता खोले 0 पर ही पवेलियन लौट गए। लंच से पहले भारत का स्कोर 106-3 का रहा। मगर सोशल मीडिया पर कप्तान कोहली को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

विराट कोहली की हो रही है जमकर ट्रोलिंग

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com