ब्रिस्टल में टीम इंडिया ने कटवाई नाक, 7 साल बाद झेलनी पड़ी बड़ी शर्मिंदगी, अय्यर की कप्तानी पर लगा दाग
Published - 10 Jul 2026, 11:16 AM | Updated - 10 Jul 2026, 12:44 PM
Table of Contents
9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने दमदार प्रदर्शन कर 9 विकेटों से जीत दर्ज की. पहली बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 159 रन का टारगेट सेट किया, जिसको इंग्लिश टीम ने 13.5 ओवर में हासिल किया और सीरीज (IND vs ENG) पर अजेय बढ़त बना ली. इस हार के साथ ही भारत को बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.
IND vs ENG: भारत ने कटवाई नाक

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. 11 जुलाई को साउथैम्पटन के मैदान पर पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जो कि श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के लिए बेहद खास होगा. बैक टू बैक तीन मैच गंवा देने के बाद टीम इंडिया के हाथों से सीरीज निकल गई है. ऐसे में अब मेहमान टीम अंतिम मैच अपने नाम कर जीत के साथ श्रृंखला का समापन करना चाहेगी. लेकिन ब्रिस्टल में खेले गए चौथे मैच में हार झेलने के बाद भारतीय टीम को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.
7 साल बाद झेलनी पड़ी बड़ी शर्मिंदगी
चौथा टी20 (IND vs ENG) में भारत को 9 विकेट से रौंदने देने के बाद इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़ता बना ली. सात सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया को लगातार दो T20I सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा. फरवरी 2019 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैक टू बैक दो बार शिकस्त झेली थी.
कीवी टीम ने अपने घर पर भारत को 2-1 से हराया था, जबकि कंगारु टीम दो मैचों की T20I सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी. वहीं, अब 7 साल बाद टीम इंडिया के हाथ आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20I सीरीज में हार लगी.
अय्यर की कप्तानी पर लगा दाग
श्रेयस अय्यर अपने कप्तानी करियर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए हैं. उनकी अगुवाई में भारत को आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के हाथों भी टी20 सीरीज (IND vs ENG) गंवानी पड़ी. यह पहली बार है जब इंग्लिश टीम ने दो या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय T20I सीरीज़ में भारत को धूल चटाई है.
भारतीय टीम पिछली छह सीरीज़ में से पाँच जीत हासिल कर सकी है, जबकि एक भिड़ंत ड्रॉ रही थी. ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बीच कुछ भारतीय समर्थकों ने उन्हें कप्तान बनाने के फैसलों को गलत ठहराया है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर