IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी हार के बाद बदली टीम इंडिया, इन 2 खिलाड़ियों को कटा पत्ता

Published - 10 Jul 2026, 09:19 AM | Updated - 10 Jul 2026, 10:35 AM

IND Vs ENG 8

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम (IND vs ENG) की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. पहला मुकाबला बारिश में धूल जाने के बाद टीम इंडिया को बैक टू बैक तीन मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा. परिणामस्वरूप, इंग्लिश टीम ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. वहीं, अब भारतीय टीम को एक और तगड़ा झटका लगा है. बोर्ड ने आखिरी मुकाबले (IND vs ENG) के लिए अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं.

IND vs ENG: आखिरी दो मैचों के लिए बदली टीम इंडिया

Team India 69

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. उनकी अगुवाई में भारत की हार का सिलसिला जारी है. आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम के हाथों से इंग्लैंड टी20 सीरीज भी निकल गई है. 9 जुलाई को ब्रिस्टल में आयोजित हुए चौथे टी20 मैच में मेजबान टीम ने 9 विकेट से विजय परचम लहरा श्रृंखला में अजेय बढ़त बना ली. वहीं, अब आखिरी मैच से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं.

IND vs ENG: साउथैम्पटन में अपनी लाज बचाने उतरेगी श्रेयस अय्यर एंड कंपनी, जानिए कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

इन दो खिलाड़ियों का कटा पत्ता

दरअसल, भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मुकाबले से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों गेंदबाज हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें टीम का साथ छोड़ना पड़ा. ब्रिस्टल टी20 मैच में भी हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था. वहीं, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी इनके पांचवें मैच से बाहर होने की पुष्टि कर चुका है.

रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान?

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने आखिरी मैच के लिए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ चौथे मुकाबले में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला था. हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी ही टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.

वॉशिंगटन सुंदर ने अपने एक ओवर के स्पेल में 19 रन खर्च कर कोई भी सफलता हासिल नहीं की, जबकि प्रसिद्ध कृष्ण 3 ओवर में 26 लूटा कर खाली हाथ वापिस लौटे. ऐसे में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की अनुपस्थिति को भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है.

ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, भारत को 9 विकेटों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा, अय्यर की तूफ़ानी पारी गई बेकार

Tagged:

team india Ind vs Eng harshit rana varun chakravarthy
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com