ENG vs IND 5th T20I, Pitch Report: साउथैम्पटन में होगा बल्लेबाजों को बोलबाला, या गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Published - 10 Jul 2026, 10:12 AM | Updated - 10 Jul 2026, 11:04 AM

ENG Vs IND 1

ENG vs IND 5th T20I Pitch Report: भारत के लिए इंग्लैंड दौरा अभी तक बेहद ही निराशाजनक रहा है। तीन बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन बड़ी उम्मीदों के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने आई लेकिन उसे एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है।

पहले मुकाबले के रद्द होने के बाद, टीम इंडिया को लगातार तीन हार मिल चुकी हैं और उसने सीरीज (ENG vs IND) भी गंवा दी है। अब आखिरी मैच में साख बचाने की चुनौती है। इसमें जीत के लिए टीम इंडिया को अपना पूरा जोर लगाना होगा, क्योंकि अभी तक सीरीज में इंग्लैंड ने पूरी तरह से अपना दबदबा स्थापित किया है।

ENG vs IND पांचवें टी20 की तारीख और वेन्यू

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (ENG vs IND) का पांचवां और अंतिम मैच शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाएगा। मुकाबले का आयोजन साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में होगा। इस मैच की टाइमिंग भारतीय समयानुसार रात 10 बजे नहीं, बल्कि शाम 7 बजे है। इसका मतलब है कि फैंस को अपनी नींद नहीं खराब करनी पड़ेगी।

रोज बाउल स्टेडियम में बल्लेबाजों का देखने को मिल सकता है दबदबा

ENG Vs IND 2

साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले जाने वाले पांचवें टी20 के भी हाई-स्कोरिंग होने की संभावना है। इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूरी मिलती है लेकिन इसके बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। अच्छे उछाल के कारण शॉट खेलने में आसानी होती है। स्पिनर्स को दूसरी पारी में थोड़ा-बहुत मदद मिलने की उम्मीद रहती है लेकिन ज्यादा प्रभावी साबित नहीं होते।

ENG vs IND मुकाबले से पहले रोज बाउल स्टेडियम के T20I आंकड़े

विवरण आंकड़े
स्टेडियम रोज बाउल, साउथैम्प्टन
देश इंग्लैंड
अन्य नाम हैम्पशायर रोज बाउल
पहला टी20 मैच 13 जून 2005
आखिरी टी20 मैच 10 जून 2025
कुल टी20 मैच 13
घरेलू टीम की जीत 7 मैच (53.85%)
मेहमान टीम की जीत 6 मैच (46.15%)
न्यूट्रल टीम की जीत 0
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत 9 मैच (69.23%)
लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत 4 मैच (30.77%)
टॉस जीतकर मैच जीतने वाली टीम 4 मैच (30.77%)
टॉस हारकर मैच जीतने वाली टीम 9 मैच (69.23%)
टाई मैच 0
बिना नतीजे वाले मैच 0
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 156 रन – आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड (29 अगस्त 2013)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/24 – तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका) बनाम इंग्लैंड (31 जुलाई 2022)
सबसे बड़ा टीम स्कोर 248/6 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (29 अगस्त 2013)
सबसे कम टीम स्कोर 79 रन – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (13 जून 2005)
सबसे सफल रन चेज 158/4 – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (6 सितंबर 2020)
प्रति विकेट औसत रन 24.06
प्रति ओवर औसत रन 8.49
पहली पारी का औसत स्कोर 179 रन

ENG vs IND पांचवें टी20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह,संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें: इस वजह से एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण को BCCI ने बनाया कोच, जाने क्यों होगी गंभीर की छुट्टी?

Tagged:

team india shreyas iyer England Cricket Team Harry Brook
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com