ENG vs IND 5th T20I, Weather Report: क्या बारिश बनेगी विलेन या बिना रुकावट होगा पूरा मैच? जानिए कैसा रहेगा साउथैम्पटन के मौसम का हाल

Published - 10 Jul 2026, 11:51 AM | Updated - 10 Jul 2026, 01:08 PM

ENG Vs IND 4

ENG vs IND 5th T20I, Weather Report: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। पहले चार मैचों के बाद इंग्लैंड ने 3-0 की बढ़त बना ली है। ब्रिस्टल में कल चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत को 9 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा और उसके हाथ से सीरीज भी निकल गई। यह पहली बार है, जब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों की टी20 सीरीज में भारत को हराया।

अब इंग्लैंड की नजर भारत को 4-0 से हराने पर है। इसके बारे में कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच के बाद बताया। भारत के पास सीरीज जीतने का तो मौका नहीं है लेकिन अब उसकी नजर अपनी साख बचाने पर होगी, क्योंकि अगर टीम इंडिया एक भी मुकाबला नहीं जीत पाती है तो यह बहुत ही शर्मनाक बात होगी। इसी वजह से दोनों ही टीमों के लिए पांचवां टी20 काफी अहम रहेगा। हालांकि, इस दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, बारिश खलल डालेगी या नहीं। इसकी जानकारी हम देने जा रहे हैं।

ENG vs IND मैच वाले दिन कैसा रहेगा साउथैम्पटन का मौसम

ENG Vs IND 5

इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवां मैच शनिवार के दिन यानी 11 जुलाई को खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू साउथैम्पटन का रोज बाउल स्टेडियम है। मैच की शुरुआत साउथैम्प्टन के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे होगी। वहीं, भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के कारण सभी के मन में पांचवें मैच के मौसम को लेकर भी चिंता थी तो बता दीं कि बारिश के आसान ही है और वेदर काफी अच्छा रहेगा।

पांचवें टी20 में बारिश की संभावना नहीं

अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि शाम ढलने के साथ तापमान धीरे-धीरे कम होगा। लोकल समय के अनुसार मुकाबला दोपहर में ही होना है तो गर्म और शुष्क मौसम के कारण पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रह सकती है, हालांकि नई गेंद से शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की सीम और स्विंग मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर ENG vs IND पांचवें टी20 में मौसम से बाधा पड़ने के आसार काफी कम नजर आते हैं।

ENG vs IND पांचवें टी20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह,संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें: ENG vs IND 5th T20I, Pitch Report: साउथैम्पटन में होगा बल्लेबाजों को बोलबाला, या गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Tagged:

team india England Cricket Team ENG vs IND T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com