IND vs ENG 3rd T20 Pitch Report: ट्रेंट ब्रिज की पिच पर रन बरसेंगे या विकेटों की लगेगी झड़ी?
Published - 05 Jul 2026, 03:02 PM | Updated - 05 Jul 2026, 03:58 PM
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट के अंतर से जीत लिया था. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट बिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
IND vs ENG के बीच होने वाले इस मुकाबले के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में जानकरी देंगे
बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती ट्रेंट ब्रिज की पिच

ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिलते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है, लेकिन एक बार क्रीज पर जम जाने के बाद बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेल सकते हैं.
यहाँ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही माना जाता है क्योंकि दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे चेज करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में IND vs ENG के बीच होने वाले इस मुकाबले में भी दोनों टीमें बल्लेबाजी ही करना चाहेगी.
टी20I मैचों में ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
कुल मैच- 14
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 8
पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 6
पहली पारी का औसत स्कोर- 155
सबसे ज़्यादा स्कोर- 232/6 (Pakistan) 17/07/2021 v England
सबसे कम स्कोर- 110 (New Zealand) 16/06/2009 v Sri Lanka
चेज़ किया गया सबसे ज़्यादा स्कोर- 179/4 (New Zealand) 05/09/2023 v England
हर विकेट पर एवरेज रन- 25.36
हर ओवर पर एवरेज रन- 8.19
IND vs ENG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड
यह भी पढ़ें: बेथल की अर्धशतकीय पारी के आगे भारत ने टेके घुटने, इंग्लैंड ने 4 विकेट से मारी बाजी