बिश्नोई-संजू बाहर, पाटीदार-कृणाल को मौका, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Published - 05 Jul 2026, 01:43 PM | Updated - 05 Jul 2026, 03:06 PM

Team India 2

टीम इंडिया (Team India) इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है. फिलहाल दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. फिर 14 जुलाई से दोनों टीमें तीन मुकाबले की वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होगी.

इंग्लैंड दौरे के समाप्त हो जाने के बाद भारतीय टीम 3 टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे रवाना होगी. इस दौरे को लेकर भारत की संभावित टीम की चर्चा शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम (Team India) में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

क्रुणाल पांड्या की हो सकती है Team India में वापसी

SANJU SAMSON

भारतीय चयनकर्ता जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव कर सकते हैं. इस दौरे पर उन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है जिन खिलाड़ियों ने बीते समय में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन दिखाया है.

इनमें से एक खिलाड़ी हैं हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या. पांच सालों से टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहा यह खिलाड़ी आईपीएल के पिछले दो सीजन में बल्ले और गेंद, दोनों से ही टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए हैं. इसलिए अब सिलेक्टर्स उन्हें राष्ट्रीय टीम में एक बार फिर मौका दे सकते हैं.

उनके डोमेस्टिक करियर की बात की जाए तो उन्होंने 359 मैच में सात हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी करते हुए 321 विकेट चटकी. ज़िम्बाब्वे T20 सीरीज़ में वह तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के साथ टीम के लिए एक ऑल-राउंडर विकल्प हो सकते हैं.

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम फिर बने कप्तान

रजत पाटीदार को भी मिल सकता है मौका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को बैक टू बैक दो बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार का भी हालिया प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दमदार बल्लेबाजी कर उन्होंने टीम में अपने जगह के लिए दावेदारी पेश की है. मध्य प्रदेश के लिए 113 टी20 मुकाबले खेलते हुए उन्होंन एक शतक की मदद से 3389 रन बनाए हैं.

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा. अब भारतीय चयनकर्ता उन्हें एक बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी आजमा सकते हैं. मालूम हो कि रजत पाटीदार ने टीम इंडिया (Team India) के लिए T20I में अब तक डेब्यू नहीं किया है. उनके अलावा जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का बतौर कप्तान चयन हो सकता है.

बिश्नोई-संजू को होना पड़ सकता है बाहर

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर अब तक फ्लॉप हुए रवि बिश्नोई और संजू सैमसन को जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ड्रॉप होना पड़ सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर ही रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या को टीम में जगह मिलने की संभावना है. 4 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के साथ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में रवि बिश्नोई भारत के लिए बेहद महंगे साबित हुए थे.

उन्होंने 4 ओवरों में 15 की इकॉनमी से गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट निकाली 60 रन लूटा दिए. वहीं, अगर बात की जाए संजू सैमसन की तो वह पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जिसके कारण उन्हें IND vs ENG टी20 सीरीज के बीच में ही प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया.

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित Team India

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, क्रुणाल पांड्या, रजत पाटीदार, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड टी20 सीरीज में खत्म हुआ Team India के इस बूढ़े भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब शायद कभी नहीं मिलेगा मौका

Tagged:

team india Sanju Samson IND vs ZIM ravi bishnoi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com