इंग्लैंड टी20 सीरीज में खत्म हुआ इस बूढ़े भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब शायद कभी नहीं मिलेगा मौका
Published - 05 Jul 2026, 12:25 PM | Updated - 05 Jul 2026, 01:39 PM
Table of Contents
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs ENG) कप्तान श्रेयस अय्यर समेत कई खिलाड़ियों के भविष्य के लिए जरूरी मानी जा रही है. इस सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं, जबकि फ्लॉप होने वालों की छुट्टी हो सकती है. इस बीच एक अनुभवी प्लेयर का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है. पिछले कुछ समय से वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा है, जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड दौरा (IND vs ENG) उसके करियर का आखिरी हो सकता है.
IND vs ENG टी20 सीरीज में खत्म हुआ इस बूढ़े भारतीय खिलाड़ी का करियर?

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसका मेजबान टीम से टी20 और वनडे सीरीज में सामना होगा. फिलहाल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसके दूसरे मैच में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा. जबकि पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया.
इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना चुनौतीपूर्ण रहा है. इस बीच एक अनुभवी खिलाड़ी का बैक टू बैक फ्लॉप प्रदर्शन उसके लिए बेहद महंगा साबित हुआ है. पिछले कुछ समय से यह खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है, जिसके बाद उसको अब टीम से बाहर कर दिया गया है.
IND vs ENG 3rd T20 Live: टीवी और मोबाइल पर कहां देखें भारत-इंग्लैंड मुकाबला? जानें पूरी डिटेल
दूसरे मैच से हुआ ड्रॉप
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं, बल्कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन हैं. बीते समय में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं. पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा था. पांच मैचों में वह 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में एक रन बनाकर आउट हो गए थे.
ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा कदम उठाया और उन्हें दूसरे टी20 मैच से बाहर कर दिया. 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उनके रिप्लेमेंट के तौर पर मौका मिला. वहीं, अब अटकलें लगाई जा रही है कि संजू सैमसन के लिए इंग्लैंड दौरे (IND vs ENG) के बाद टीम इंडिया में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं होगा.
आयरलैंड दौरे पर भी रहे फ्लॉप
गौरतलब है कि भारतीय टीम के पास संजू सैमसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर कई विकल्प मौजूद हैं, जो ओपनर की भूमिका को बखूबी निभाने का दमखम रखते हैं. फिलहाल, टीम मैनेजमेंट टी20 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जता रही है. यदि वह टीम द्वारा मिले मौकों को भुनाकर खुद को साबित करने में सफल रहते हैं, तो संभवाना है कि संजू सैमसन का हमेशा के लिए टीम इंडिया से पत्ता कट जाए.
15 साल 99 दिन में किया वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू, देखें टी20I में डेब्यू करने वाले 5 सबसे यंग खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर