15 साल 99 दिन में किया वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू, देखें टी20I में डेब्यू करने वाले 5 सबसे यंग खिलाड़ी

Published - 05 Jul 2026, 12:18 PM | Updated - 05 Jul 2026, 01:14 PM

Debut

5 youngest players to debut in T20Is: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए टी20 मुकाबले में भारत को भले ही 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन मैच के शुरू होने से पहले काफी ज्यादा हाइप था। इसकी बड़ी वजह वैभव सूर्यवंशी थे। सूर्यवंशी के डेब्यू की रिपोर्ट्स दोपहर से ही आने लगी थीं और फिर टॉस से पहले उन्हें तिलक वर्मा ने कैप दी।

इस तरह 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पुरुषों में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि, आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के टॉप-10 में भी वैभव का नाम नहीं है। वह 11वें स्थान पर हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में टी20आई डेब्यू (T20I Debut) किया।

T20I में Debut करने वाले सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी

5. ऑस्कर डफ़

Debut 1

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बुल्गरिया के ऑस्कर डफ़ हैं। उन्होंने ग्वेर्नसे के खिलाफ पोर्ट सॉफ में 21 अगस्त 2014 को टी20आई डेब्यू (T20I Debut) किया था। तब उनकी उम्र 15 साल 64 दिन थी। ऑस्कर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

4. जॉर्ज सेसे

टी20 इंटरनेशनल इतिहास के सबसे कम उम्र में डेब्यू (Debut) करने वाले चौथे खिलाड़ी सिएरा लियोन के पेसर जॉर्ज सेसे हैं। सेसे ने अपना डेब्यू 14 साल 311 दिन की उम्र में किया था। उन्होंने अपना पहला मैच नाइजीरिया के खिलाफ खेला था। इस मैच का आयोजन लेगोस में 19 अक्टूबर 2021 को हुआ था।

3. मीत भावसार

कुवैत के बाएं हाथ के बल्लेबाज मीत भावसार टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।मीत ने अपना पहला टी20आई मैच 20 जनवरी 2019 को अल अमीरात में मालदीव्स के खिलाफ खेला था। तब उनकी उम्र 14 साल 211 दिन थी।

2. अल्किनूस मैनटोस

ग्रीस के अल्किनूस मैनटोस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने अपना T20I डेब्यू (Debut) सर्बिया के खिलाफ 25 जून 2021 को किया था। हालांकि, उस मैच में मैनटोस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं आई थी लेकिन 14 साल 207 दिन की उम्र के साथ सबसे छोटे फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे।

1. मारियन घेरासिम

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड मारियन घेरासिम के नाम है, जो रोमानिया टीम से ताल्लुक रखते हैं। घेरासिम ने 16 अक्टूबर 2020 को 14 साल 16 दिन की उम्र में बुल्गारिया का खिलाफ पदार्पण किया था और मैच में उतरते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया था।

यह भी पढ़ें: 'हम सभी को पता किसने हराया...' इस खिलाड़ी को श्रेयस अय्यर ने माना गुनहगार, पूरा हार का ठीकरा इसी पर फोड़ा

Tagged:

team india Vaibhav Sooryavanshi Marian Gherasim Alkinoos Manatos Meet Bhavsar George Sesay Oscar Duff
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com