'हम सभी को पता किसने हराया...' इस खिलाड़ी को श्रेयस अय्यर ने माना गुनहगार, पूरा हार का ठीकरा इसी पर फोड़ा

Published - 05 Jul 2026, 10:06 AM | Updated - 05 Jul 2026, 10:57 AM

Shreyas Iyer 1

Shreyas Iyer statement: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 0-1 से पीछे हो गया है। पहले मैच में बारिश की वजह से नतीजा नहीं निकला था लेकिन मैनचेस्टर में पूरा खेल हुआ और इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/7 का स्कोर बनाया।

शुरुआत में स्कोर कम लग रहा था लेकिन जब इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए तो लगा कि मेहमान टीम की पकड़ मजबूत हो गई। लेकिन यहां से इंग्लैंड ने काउंटर अटैक किया और आखिरी में 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का बयान जमकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने खास खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराया है।

Shreyas Iyer ने मैनचेस्टर में हार के बाद इस खिलाड़ी पर साधा निशाना

Shreyas Iyer 2

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के बाद, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शुरुआत में ही कुछ ऐसा कह दिया, जिससे तहलका मच गया। उन्होंने एकतरफ ये कहा कि सभी को पता है कि मैच हमारे हाथ से कब फिसला लेकिन वो किसी एक खास खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराएंगे।

हालांकि, फिर अय्यर ने रवि बिश्नोई के द्वारा डाले गए पारी के 17वें ओवर को अहम माना, जिसमें 29 रन आए। यहीं से भारत के हाथ से मैच निकल गया।

रवि बिश्नोई को लेकर श्रेयस अय्यर ने कही बड़ी बात

मैच के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा,

"मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि चीजें कहां बिगड़ीं, लेकिन मैं किसी खास खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता। 15वें ओवर तक हम जिस तरह से खेल रहे थे, मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा कर रहे थे। और फिर अचानक मोमेंटम उनकी तरफ़ चला गया, और उसके बाद मुझे लगा कि उनके लिए जीतना बहुत आसान हो गया।"

इसके बाद, नासिर हुसैन ने रवि बिश्नोई का जिक्र किया और उनके द्वारा डाली गईं तीन नो-बॉल पर भी श्रेयस की राय मांगी। इस पर अय्यर ने कहा,

"जब एक नो-बॉल हुई तो मुझे लगा कि ठीक है, इसके बाद वह मज़बूती से वापसी करेगा। लेकिन फिर 17वें ओवर में लगातार जो हुआ, उसने हमें थोड़ा परेशान किया। निश्चित रूप से उसे इससे सीखना होगा।"

रवि बिश्नोई को श्रेयस अय्यर ने क्यों ठहराया हार के लिए दोषी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में रवि बिश्नोई पूरी तरह से खराब लय में दिखे। उन्होंने चार ओवर में एक भी विकेट नहीं झटका और 15 के इकॉनमी रेट से 60 रन लुटाए। किसी भी गेंदबाज की पिटाई होना आम बात है लेकिन उन्होंने अपने स्पेल में तीन नो-बॉल भी डालीं, जिसके लिए उनकी काफी आलोचना हो रही।

इनमें से दो तो 17वें ओवर में आईं और उनके बाद फ्री हिट पर छक्के लगे। यही कारण है कि फैंस के साथ-साथ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी बिश्नोई से खुश नहीं नजर आए।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का इंतजार हुआ खत्म, मैनचेस्टर में हुआ डेब्यू, भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर दी जमकर बधाई

Tagged:

team india shreyas iyer England Cricket Team ravi bishnoi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com