IND vs ENG 3rd T20 Live: टीवी और मोबाइल पर कहां देखें भारत-इंग्लैंड मुकाबला? जानें पूरी डिटेल
Published - 05 Jul 2026, 11:54 AM | Updated - 05 Jul 2026, 12:53 PM
IND vs ENG: टीम को आयरलैंड के हाथों 2-0 से एक शमनाक हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंची जहां सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. वहीं दूसरे टी20 मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 6 विकेट के अंतर से जीत लिया था.
अब सीरीज का तीसरा टी20 मैच कब और कहां और कितने बजे से खेला जायेगा. वहीं आप इस मुकाबले को कहां देख सकते हैं? यही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
बुधवार 7 जुलाई को रात 10 बजे से खेला जायेगा तीसरा टी20

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट बिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
सीरीज का दूसरा मैच शाम 7 बजे से शुरू हुआ था. हालांकि इस मैच की टाइमिंग में बदलाव है और यह मुकाबला पहले टी20 की तरह रात 10 बजे से खेला जायेगा. इंग्लैंड जहां इस मुकाबले को जीत सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी. वहीं टीम इंडिया 1-1 से बराबरी पर आना चाहेगी.
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा प्रसारण
भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के तीसरे टी20 मैचों का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
जियो हॉटस्टार ऐप पर हिंदी, अंग्रेजी व कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भारत vs इंग्लैंड दूसरे टी20 का लुफ्त उठाया जा सकता है. डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) यूजर्स के लिए यह मैच मुफ्त में प्रसारित किया जाएगा.
IND vs ENG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड
यह भी पढ़ें: बेथल की अर्धशतकीय पारी के आगे भारत ने टेके घुटने, इंग्लैंड ने 4 विकेट से मारी बाजी