बेथल की अर्धशतकीय पारी के आगे भारत ने टेके घुटने, इंग्लैंड ने 4 विकेट से मारी बाजी
Published - 04 Jul 2026, 07:59 PM | Updated - 04 Jul 2026, 10:51 PM
Table of Contents
4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जिसका गवाह मैनचेस्टर का एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड बना. टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबादी का चयन किया, जिसके बाद टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन स्कोरबोर्ड पर लगा पाई.
जवाब में हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली टीम निर्धारित लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल करने में सफल रही. परिणामस्वरुप, उसके हाथ मुकाबले (IND vs ENG) में 4 विकेटों से जीत लगी.
IND vs ENG: भारत को मिली शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया (IND vs ENG) को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. पावरप्ले में दोनों खिलाड़ियों ने गेंदबाजों की कुटाई कर ताबड़तोड़ रन बनाए और पहला विकेट गिरने से पहले स्कोरबोर्ड पर 50 रन लगा दिए.
4.5 ओवर में डेब्यूटेन्ट वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के पार्ट-टाइम बॉलर विल जैक्स का शिकार हो गए. उन्होंने 10 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली. कुछ ओवर बाद अभिषेक शर्मा भी 24 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे और अपना अर्धशतक पूरा करने में नाकाम रहे.
ईशान-श्रेयस की जोड़ी ने संभाला मोर्चा
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिर जाने के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने मोर्चा संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. इन दोनों खिलाड़ियों ने संयुक्त 42 गेंदों में 65 रन बनाए. लेकिन 12.6 ओवर में लियम डॉसन ने श्रेयस अय्यर (37) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया.
इसके बाद से ही टीम इंडिया के विकेटों का पतन शुरू हो गया और 20 ओवर में टीम 190 रन बना पाई. इस बीच ईशान किशन ने 49 रन और तिलक वर्मा ने 24 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटकी. जबकि जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन ने एक-एक सफलता हासिल की.
जेकब बेथल ने दिलाई इंग्लैंड को जीत
भारत द्वारा मिले टारगेट को चेज करने आई इंग्लैंड टीम (IND vs ENG) की पारी का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सका. फिल साल्ट और जोस बटलर की सलामी जोड़ी बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा बैठे. हालांकि, इसके बाद कप्तान हैरी ब्रुक ने कप्तानी पारी खेलते हुए 260 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों में 39 रन बनाए और जेकब बेथल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की.
लेकिन 4.4 में अक्षर पटेल की गेंद पर ईशान किशन के हाथों आउट हो गए. फिर जेकब बेथल ने पारी को संभाला और 76 रनों की पारी खेल इंग्लैंड के नाम जीत लिख दी. इस दौरान उन्हें टॉम बेंटन (39) और सैम करन (7) का सहयोग मिला. इन दोनों के साथ उनकी क्रमशः 67 रन और 46 रन की पार्टनरशिप हुई. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट निकाली. हर्षित राणा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट ली.
IND vs ENG टी20 सीरीज इस भारतीय खिलाड़ी की हो सकती है आखिरी, इसके बाद शायद कभी ना मिले मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर