इंग्लैंड टी20 सीरीज इस भारतीय खिलाड़ी की हो सकती है आखिरी, इसके बाद शायद कभी ना मिले मौका
Published - 04 Jul 2026, 04:30 PM | Updated - 04 Jul 2026, 04:41 PM
Table of Contents
इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच पाँच मैचों की टी20 सीरीज़ का आगाज हो चुका है। पहला मुक़ाबला बारिश को भेंट चढ़ने के बाद दोनों टीमें शनिवार को दूसरे मैच के लिए आमने-सामने होंगी। लेकिन इससे पहले टीम के एक खिलाड़ी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज (IND vs ENG) इस प्लेयर की आखिरी हो सकती है। आइए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी।।।।
IND vs ENG टी20 सीरीज हो सकती है इस खिलाड़ी की आखिरी

भारतीय टीम इंग्लैंड (IND vs ENG) के ख़िलाफ़ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रही है। आयरलैंड दौरे पर शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर एंड कंपनी का लक्ष्य इंग्लिश टीम को धूल चटाना है। लेकिन इस बीच एक खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। लगतार फ्लॉप प्रदर्शन के चलते कयास लगाए जा रहे है कि इस प्लेयर के लिए टीम इंडिय में जगह बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि संजू सैमसन हैं।
अपने फ्लॉप प्रदर्शन से किया सबको निराश
संजू सैमसन का बल्ला पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष करता नजर आया है। आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो मुकाबलों की टी20 सीरीज में वह सिर्फ 5 रन ही बना पाए थे। इसके बाद मैनचेस्टर टी20 मैच रद्द हो जाने से पहले वह 1 रन बनाकर ही आउट हो गए थे, जिससे फैंस काफी निराश हुए।
ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज (IND vs ENG) के बाद उनका टीम इंडिया से पत्ता कट सकता है। संजू सैमसन की पिछली दस पारियों के आंकड़ों के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 10 मुकाबलों में 357 रन बनाए हैं.
इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
गौरतलब है कि संजू सैमसन की मौजूदग़ी की वजह से भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं. लेकिन अगर टीम प्रबंधन संजू सैमसन को ड्रॉप करते हैं तो संभावना है कि उनकी अनुपस्थिति में 15 वर्षीय बल्लेबाज को मौका मिल सकता है. उन्होंने पिछले कुछ समय में अपने आक्रमक प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. आईपीएल 2026 में लगातार दमदार प्रदर्शन कर वह सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी रहे थे। इससे पहले भी डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर गरजा है।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर