दूसरे क्या पांचों टी20 में नहीं मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका, कोच के बयान ने मचा डाली हलचल
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी को कब डेब्यू का मौका मिलेगा, यह सवाल पिछले दो सप्ताह से लगातार पूछा जा रहा है। इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में जगह तो मिल गई लेकिन अभी तक प्लेइंग XI में एक भी बार मौका नहीं मिला है। आयरलैंड में उनके पदार्पण की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर ही रखा।
इस सीरीज में संजू सैमसन दोनों ही मैचों में फ्लॉप रहे। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के खेलने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सैमसन को बैक किया गया। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस सीरीज के किसी न किसी मैच में वैभव को जरूर खिलाया जाएगा लेकिन अब लगता है कि उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिलेगा।
टीम इंडिया के कोच ने Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू पर बढ़ाया सस्पेंस

भारतीय फैंस के साथ-साथ तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने तो खुलकर वैभव के डेब्यू की मांग की है। इसी वजह से इंग्लैंड टी20 सीरीज में बाएं हाथ के इस ओपनर की खेलने की काफी ज्यादा उम्मीद लग रही लेकिन टीम इंडिया के कोच ने ऐसा बयान दिया है, जिससे लगता है कि इस 15 वर्षीय को अभी इंतजार ही करना पड़ेगा।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर बयान मुख्य कोच ने नहीं, बल्कि उनके कोचिंग स्टाफ में शामिल तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया है। मोर्केल ने साफ़ कर दिया है कि अभी मुख्य ओपनर्स को ही बैक किया जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए मुख्य ओपनर्स की नहीं दी जाएगी कुर्बानी
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए मोर्ने मोर्केल ने कहा कि मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहता है, जो टूर्नामेंट जीतकर आए हैं। उन्होंने कहा,
"मुझे लगता है कि हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि हमारे पास नंबर वन बल्लेबाज़ है, या T20 क्रिकेट में हमारा नंबर वन बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा था। आप जानते हैं, संजू वर्ल्ड कप में शानदार खिलाड़ी थे। सैमसन का IPL बहुत अच्छा रहा था।
"इसलिए, मुझे लगता है कि कोचिंग स्टाफ के तौर पर, अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना और उनका साथ देना सही है। हाँ, एक युवा खिलाड़ी भी मौका पाने की कतार में है और यह रोमांचक है। लेकिन मेरा मानना है कि न सिर्फ उन दो टॉप खिलाड़ियों के लिए, बल्कि बाकी ग्रुप के लिए भी यह एक अच्छा संकेत है कि हम दिखाएं कि हम आप लोगों का साथ दे रहे हैं।"
मोर्केल ने की सूर्यवंशी की तारीफ
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी कोच ने भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के डेब्यू की संभावनाओं को अपने बयान से कम कर दिया हो लेकिन उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की तारीफ भी की। मोर्केल ने कहा,
"जिस तरह से बाकी खिलाड़ियों ने उसका स्वागत किया है, वह बहुत अच्छा रहा है। मुझे लगता है कि 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर नेट्स में आना थोड़ा डरावना हो सकता है। लेकिन हमने जो कुछ नेट्स सेशन किए हैं, उनमें उसका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहा है। हम सब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह कैसा खेलता है। और जब उसे मौका मिलेगा, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह तैयार होगा। टीम में शामिल होने और घुलने-मिलने के मामले में सब कुछ बहुत आसानी से हुआ है।"
यह भी पढ़ें: कपिल देव का वैभव सूर्यवंशी के लिए दिया दिल जीतने वाला बयान, इन 2 क्रिकेटरों का बताया मिक्स