4,4,4,4,4,4.... साई सुदर्शन का बल्ला फिर गरजा, श्रीलंका A के खिलाफ खेली 267 बॉल में इतने रनों की मैराथन पारी
Published - 04 Jul 2026, 04:51 PM | Updated - 04 Jul 2026, 05:32 PM
Table of Contents
Sai Sudharsan: भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है, जिसके लिए दोनों टीमें गाले के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने है। टॉस जीतकर कप्तान ध्रुव जुरेल ने पहले बल्लेबाज़ी के लिए मेजबान टीम को न्योता दिया, जिसके बाद उनकी पारी 366 रनो पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा। इस दौरान साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला भी जमकर गरजा। विपक्षी टीमों के गेंदबाज़ो की कुटाई कर उन्होंने रनो का अंबार लगा दिया।
Sai Sudharsan के बल्ले ने उगली आग

श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय ए टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. 4 जुलाई को मैच के चौथे दिन का खेल हुआ, जिसमें युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने धुआंधार पारी खेल रनों का अंबार लगा दिया. चौकों की बौछार कर उन्होंने 168 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर 500 रन लगाने में कामयाब हुई. 24 वर्षीय इस खिलाड़ी का प्रदर्शन देखकर सभी काफी खुश हुए, जिसके बाद से ही उनकी सोशल मीडिया पर वाहवाही हो रही है.
पहले मैच में भी मचाई थी तबाही
25 जून से गाले में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भी साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने प्रभावशाली बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी और खींचा था. पहली पारी में उनके बल्ले से175 गेंदों में 132 रन निकले थे, जिसमें 19 चौके शामिल थे. हालांकि, इसके बाद दूसरी पारी में वह 7 रन ही बना पाए और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापिस लौट गए. साई सुदर्शन की पारी की बदौलत भारत ए टीम पहली पारी में 452 रन बटोर सकी थी.
टीम में शामिल करने की उठी मांग
साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने बीते कुछ समय में बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2026 में भी गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए उनका बल्ला जमकर गरजा था. इसके बाद से ही उन्हें टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी. हालांकि, साई सुदर्शन के लिए टीम में जगह बना पाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा. क्योंकि तीनों फॉर्मेट के लिए भारत की सलामी जोड़ी फिक्स है, जिसमें टीम मैनेजमेंट कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगा. ऐसे में साई सुदर्शन को अपनी जगह के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
IND vs ENG: भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का ऐलान, जो रूट भी शामिल
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर