IND vs ENG: भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का ऐलान, जो रूट भी शामिल

Published - 04 Jul 2026, 12:51 PM | Updated - 04 Jul 2026, 01:37 PM

IND Vs ENG 10

IND vs ENG ODI Series: भारत के खिलाफ इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से हुई थी। इसका अंतिम मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा और फिर तीन दिन बाद यानी 14 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे खेले जाएंगे, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं।

इस वनडे सीरीज के लिए भारत ने पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, अब इंग्लैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के स्क्वाड में 16 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें से काफी सारे टी20 स्क्वाड का भी हिस्सा हैं। कप्तानी की जिम्मेदारी हैरी ब्रूक संभालते नजर आएंगे।

इन अनुभवी खिलाड़ियों को IND vs ENG वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया शामिल

IND Vs ENG 11

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs ENG) के लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वाड में कई अनुभवी नामों को जगह दी है। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का भी सिलेक्शन हुआ है, जिससे पता चलता है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए वो भी योजनाओं का हिस्सा हैं। इसके अलावा जोस बटलर, सैम करन, बेन डकेट, आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर भी स्क्वाड में शामिल हैं।

जोफ्रा आर्चर को जनवरी में श्रीलंका सीरीज से आराम दिया गया था लेकिन अब भारत के खिलाफ वनडे टीम में वापसी की है। उनके आने से इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण जरूर मजबूत होगा।

जेम्स कोल्स और जोश टंग के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी चयन

इंग्लैंड ने अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को टी20 के बाद वनडे में भी शामिल कर लिया है। कोल्स को अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला है। उनकी गिनती प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में होती है। वह ससेक्स के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में ऐसा किया था।

IND vs ENG वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी तेज गेंदबाज जोश टंग हैं। टंग टेस्ट में काफी समय से खेल रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें वनडे में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वहीं, टी20आई में 4 जुलाई को पहली बार खेलने उतरेंगे।

IND vs ENG वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, KKR के स्टार खिलाड़ी को भी मिली जगह

Tagged:

team india England Cricket Team joe root jofra archer Harry Brook IND vs ENG ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com