बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, KKR के स्टार खिलाड़ी को भी मिली जगह

Published - 04 Jul 2026, 11:33 AM | Updated - 04 Jul 2026, 01:01 PM

Bangladesh

Squad Announced For Bangladesh ODI Series: इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार एक्शन जारी है। जिम्बाब्वे भी अपने घर पर बांग्लादेश की मेजबानी कर रहा है। दोनों के बीच तीनों फॉर्मेट में सीरीज का आयोजन होना है। हाल में खेले गए एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे ने इतिहास रचने के काम किया और अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया।

अब इनके बीच 6 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होना है। ऐसे में मेजबान जिम्बाब्वे ने सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश (Bangladesh) के विरुद्ध होने वाली वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना है। कप्तानी की जिम्मेदारी रिचर्ड नगारवा को मिली है, जिन्होंने हाल ही टेस्ट में भी कमान संभाली। उनकी कप्तान के रूप में यह पहली वनडे सीरीज होगी।

4 खिलाड़ियों की Bangladesh वनडे सीरीज के लिए वापसी

Bangladesh 1

बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के स्क्वाड में चार खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इनमें से एक खिलाड़ी इनोसेंट काइया हैं, जिन्होंने एकमात्र टेस्ट में 140 रनों की शानदार पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। इस शानदार प्रदर्शन का इनाम काइया को वनडे टीम में वापसी के रूप में मिला है। उन्होंने दिसंबर, 2023 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

इनोसेंट काइया के अलावा रयान बर्ल, तादिवानाशे मारुमानी और वेलिंगटन मसाकाद्जा की भी वापसी हुई है। इस फॉर्मेट में बर्ल ने अपना अंतिम मुकाबला जनवरी, 2024 में खेला था। वहीं, मारुमानी और मसाकाद्जा फरवरी, 2025 में खेले थे।

KKR के खिलाड़ी को भी मिला मौका

जिम्बाब्वे के 15 सदस्यीय वनडे स्क्वाड में एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के स्क्वाड में शामिल था। इस खिलाड़ी का नाम ब्लेसिंग मुजराबानी है। मुजराबानी को कोलकाता की टीम ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया था लेकिन उन्हें सिर्फ दो मैचों में ही खिलाया गया था, जिनमें चार विकेट लिए थे।

इन खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे ने वनडे स्क्वाड से किया ड्रॉप

जिम्बाब्वे ने अपनी अंतिम वनडे सीरीज पिछले साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। उस दौरान चुने गए स्क्वाड में से बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पांच खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ये खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर, सीन विलियम्स, जॉनाथन कैंपबेल, टोनी मुनयोंगा और ट्रेवर ग्वांडू हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वाड

रिचर्ड नगारावा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करेन, क्रेग एर्विन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, अर्नेस्ट मसुकु, ब्लेसिंग मुजराबानी, न्यूमैन न्यामहुरी, सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 6 जुलाई
  • दूसरा वनडे: 9 जुलाई
  • तीसरा वनडे: 11 जुलाई

*सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6.... KKR बल्लेबाज की अमेरिकी लीग में आई आंधी, 270 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, नामुमकिन मैच जिताया

Tagged:

kkr bangladesh cricket team zimbabwe cricket team Richard Ngarava Innocent Kaia Blessing Muzarabani
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com