6,6,6,6,6.... KKR बल्लेबाज की अमेरिकी लीग में आई आंधी, 270 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, नामुमकिन मैच जिताया
Table of Contents
KKR Batter Match Winning Knock: मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन का रोमांच जारी है। इस लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक़ वाली तीन टीमें भी शामिल हैं, जिनमें नाइट राइडर्स का नाम भी है। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का मालिकाना हक़ कोलकाता नाइट राइडर्स के ओनर्स के पास है।
इस सीजन के 18वें मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की और सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो IPL 2026 में KKR की तरफ से खेलने वाले ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल रहे, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से नामुमकिन मैच में अपनी टीम को जीत दिला दी।
KKR के रोवमैन पॉवेल ने TSK की उड़ाई धज्जियां

आईपीएल 2026 में रोवमैन पॉवेल को KKR की तरफ से ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिला था लेकिन लेकिन मेजर लीग क्रिकेट के मौजूदा सीजन में उन्होंने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। पॉवेल ने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट के खतरनाक खिलाड़ी माना जाता है।
270.37 के स्ट्राइक रेट से पॉवेल ने मचाई तबाही
रोवमैन पॉवेल ने सिर्फ 27 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 73 रनों की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270.37 रहा। पॉवेल ने अपनी पारी की शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने का इंटेंट दिखाया और फिर खुलकर शॉट खेले। उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए 20 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी।
पॉवेल की पारी से लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ आसान जीत
प्रोमोना में खेले गए इस मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173/5 का स्कोर बनाया। इस दौरान ओपनर साईतेजा मुक्कामाला ने जबरदस्त पारी खेली और 55 गेंदों में 80 रन बनाए। निचले क्रम से वियान मुल्डर ने भी 16 गेंदों में 29 रनों का नाबाद रहकर योगदान दिया।
जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 18.4 ओवर में 175/4 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली। 59 के स्कोर तक तीन विकेट गिरने से टीम मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन चौथे विकेट के लिए रोवमैन पॉवेल ने कॉलिन मुनरो (55*) के साथ 107 रनों की साझेदारी करते हुए TSK को मैच से बाहर कर दिया। इस साझेदारी के कारण ही KKR के मालिकाना हक़ वाली LAKR ने जीत दर्ज कर ली।
यह भी पढ़ें: Live मैच के दौरान घुसा चोर, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से उड़ा ले गया उनकी टोपी, वीडियो वायरल