इंडिया A ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, जीत में चमके साई सुदर्शन और गुरनूर बरार
Table of Contents
India A defeated Sri Lanka A: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अब तक भारतीय टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच फैंस को इंडिया ए ने अच्छी खबर दी है। ध्रुव जुरेल की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज 1-0 को इंडिया ए ने जीत लिया है।
गाले में पहला मैच ड्रॉ रहा था लेकिन दूसरे मुकाबले में इंडिया ए (India A) ने श्रीलंकाई टीम को 10 विकेट से हराया और सीरीज पर भी कब्जा जमाया।
श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच मुकाबले का हाल

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने 366 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया ए (India A) ने बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन किया और 543 रन बनाकर 177 रनों की अहम बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 209 रन बनाकर ढेर हो गई। बढ़त के कारण सिर्फ 33 का टारगेट ही मिला, जिसे इंडिया ए ने आसानी से बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
साई सुदर्शन का India A के लिए जबरदस्त प्रदर्शन
श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया ए (India A) की तरफ से बल्लेबाजी में साई सुदर्शन का प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा। उन्होंने मैच में कुल 193 रन बनाए। इस दौरान इंडिया ए के लिए पहली बार में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और लग रहा था कि दोहरा शतक भी जड़ देंगे लेकिन फिर आउट हो गए। सुदर्शन ने 267 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 168 रनों की पारी खेली।
गुरनूर बरार ने गेंद से कहर बरपाया
इंडिया ए (India A) की तरफ से गेंदबाजी में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर मैच में 10 विकेट हॉल लिया। श्रीलंका ए की पहली पारी के दौरान गुरनूर ने 22 ओवर में 77 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, फिर दूसरी पारी में 12.3 ओवर में ही 68 रन देते हुए 6 बल्लेबाजों का शिकार किया।
ऑलराउंडर सारांश जैन ने भी छोड़ी छाप
मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। सारांश ने गेंदबाजी के दौरान श्रीलंकाई टीम की पहली पारी में 4 विकेट लिए।
इसके बाद, इंडिया ए की पहली पारी में नाबाद 70 रन बनाए, जिसकी वजह से भारतीय टीम बड़ी बढ़त लेने में सफल रही। वहीं, फिर उन्होंने गेंदबाजी के दौरान दूसरी पारी में 2 विकेट अपने नाम किए। इस तरह मैच में उन्होंने 6 विकेट लिए। हालांकि, दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई।
यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ की शादी टूटी, गर्लफ्रेंड ने चीट करते हुए पकड़ा, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई