14 रन की पारी से ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी
Published - 05 Jul 2026, 03:05 PM | Updated - 05 Jul 2026, 03:48 PM
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो शनिवार को मैनचेस्टर के मैदान पर आ ही गया. भारतीय टीम प्रबंधन और हेड कोच गौतम गंभीर ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जताते हुए उन्हें पदार्पण का मौका दिया. 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रेफोर्ड में उन्होंने अपना डेब्यू मैच खेला. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इतिहास रच डाला और अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली.
Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है. पहला मैच बारिश में धूल जाने के बाद श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को दूसरी भिड़ंत में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, यह मुकाबला भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए बेहद खास रहा. आयरलैंड दौरे पर बेंच गर्म करते नजर आए इस खिलाड़ी को 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला और मैदान पर उतरते ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया.
IND vs ENG 3rd T20 Live: टीवी और मोबाइल पर कहां देखें भारत-इंग्लैंड मुकाबला? जानें पूरी डिटेल
बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं. उन्होंन महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला कदम रख दिया है. इस मामले में वह भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं.
उन्होंने 16 साल और 2025 दिन की आयु में भारत के लिए अपना डेब्यू मैच खेला था. हालांक, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा के नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने 14 साल, 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ पदार्पण किया था.
इस खिलाड़ी को किया रिप्लेस
शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. 31 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी का प्रदर्शन आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में निराशाजनक रहा था.
इस दौरान उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा, जिसका नतीजा ये हुआ कि टीम इंडिया मैनेजमेंट ने दूसरे मैच में उन्हें ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जताया. हालांकि, वह भी बड़ी पारी खेलने से चूक गए औऱ विल जैक्स की गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. लिहाजा, अब अगर उन्हें तीसरे मैच में मौका मिलता है तो उनका लक्ष्य बड़ी और प्रभावशाली पारी खेलने का होगा.
15 साल 99 दिन में किया वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू, देखें टी20I में डेब्यू करने वाले 5 सबसे यंग खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर