IND vs ENG 2nd T20 Pitch Report: मैनचेस्टर की पिच पर किसका होगा राज? बल्लेबाज मचाएंगें तबाही या गेंदबाज बिखेरेंगें जलवा

Published - 02 Jul 2026, 02:24 PM | Updated - 02 Jul 2026, 03:20 PM

IND vs ENG

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मैच खेला गया, लेकिन बारिश के चलते यह बेनतीजा साबित हुआ. अब सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जायेगा.

IND vs ENG के बीच होने वाले इस दूसरे टी20 के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में जानकरी देंगे.

तेज गेंदबाजों को मदद करती है मैनचेस्टर की पिच

England T20 Series 5

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाजों का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त गति और मूवमेंट मिलती है, ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है.

यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बल्लेबाजी में लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है.

ओल्ड ट्रैफर्ड की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है. रात के मैचों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम हो जाती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है. इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं.

टी20I मैचों में मैनचेस्टर क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

कुल मैच- 13

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 4

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 6

पहली पारी का औसत स्कोर- 144

सबसे ज़्यादा स्कोर- 304/2 (England) 12/09/2025 v South Africa

सबसे कम स्कोर- 103 (New Zealand) 01/09/2023 v England

चेज़ किया गया सबसे ज़्यादा स्कोर- 199/5 (England) 30/08/2020 v Pakistan

हर विकेट पर एवरेज रन- 27.05

हर ओवर पर एवरेज रन- 8.77

IND vs ENG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: संजू बाहर, वैभव का डेब्यू! दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com