टी20 में टेस्ट खेलता ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर का चहेता होने के चलते नहीं किया जाता बाहर
Table of Contents
Indian Player Playing Test In T20I: भारतीय टीम के टी20 फॉर्मेट में खेलने का अंदाज काफी बदल चुका है। पिछले चार साल में खिलाड़ियों ने अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाया है। कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है, जो तेजी से बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर हैं। इसकी शुरुआत पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2022 में की थी। इसके बाद से इसी टेम्पलेट को फॉलो किया जा रहा है।
अब भारतीय टीम (Indian Team) में टी20 फॉर्मेट के लिए ज्यादा से ज्यादा उन खिलाड़ियों को तवज्जो दी जाती है, जिनका स्ट्राइक रेट अच्छा होता है। यही कारण है कि साई सुदर्शन और शुभमन गिल लगातार रन बनाने के बावजूद बाहर हैं लेकिन एक ही सीजन में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हालांकि, एक खिलाड़ी ऐसा है, जो काफी कम स्ट्राइक रेट से खेल रहा है लेकिन फिर भी हेड कोच गौतम गंभीर उसे लगातार मौके दे रहे हैं।
इस Indian खिलाड़ी की धीमी बल्लेबाजी बनी परेशानी का सबब

जहां ज्यादातर भारतीय (Indian) खिलाड़ी टी20 में तेजी से बल्लेबाजी का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, भले ही उनका विकेट गिर जाए लेकिन उपकप्तान तिलक वर्मा की बैटिंग सवालों के घेरे में है। एक समय तिलक काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते थे और उन्हें इसी खूबी के कारण टीम इंडिया में जगह भी मिली थी लेकिन अब उनकी बल्लेबाजी परेशानी बन चुकी है।
तिलक धीमी शुरुआत करते हैं लेकिन बाद में भी ज्यादा तेज नहीं खेल पाते और फिर आउट हो जाते हैं या तो नाबाद रहकर भी कुछ खास फायदा टीम (Indian Team) को नहीं पहुंचा पाते हैं।
आयरलैंड के बाद, इंग्लैंड में भी तिलक वर्मा की टी20 में टेस्ट जैसी बल्लेबाजी
तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में 74 रन बनाए। हालांकि, इस दौरान उनका स्ट्राइक काफी ज्यादा कम रहा। उन्होंने सिर्फ 110.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यही कारण रहा कि बीच के ओवरों में रनों की गति काफी कम रही, जिसका खामियाजा भारतीय टीम (Indian Team) को भुगतना पड़ा।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में नौवें ओवर में 88 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने के बाद, तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए। एक छोर से कप्तान श्रेयस अय्यर पारी संभाले हुए थे। ऐसे में तिलक का काम तेजी से रन बनाने का था लेकिन वह 13 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना पाए। उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 100 रहा।
पिछले दो साल में तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट हुआ है कम
भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने अभी तक 52 मैच खेले हैं। इस दौरान तिलक ने 142.70 की स्ट्राइक रेट से 1477 रन बनाए हैं। ओवरऑल यह स्ट्राइक रेट खराब नहीं लगता है लेकिन जब साल दर साल के आंकड़े अलग करेंगे तो सच्चाई झलकती है। तिलक ने 2023 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उस साल भारत के लिए 141.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। अगले साल उनका स्ट्राइक रेट 187.73 रहा, जो काफी अच्छा था।
हालांकि, पिछले दो सालों में तिलक वर्मा ने भारतीय टीम को स्ट्राइक रेट के मामले में निराश किया है। 2024 में तिलक ने 129.16 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जबकि इस साल 137.38 का स्ट्राइक रेट है।
यह भी पढ़ें: इस पूर्व क्रिकेटर की वैभव सूर्यवंशी को अजीबोगरीब सलाह, बोला 'क्रिकेट छोड़ो पढ़ाई पर फोकस करो....'