AFG टी20 सीरीज में नहीं चला यह भारतीय खिलाड़ी, तो हो सकता है इसका करियर खत्म, फिर कभी मौका मिलना मुश्किल

Published - 09 Sep 2026, 09:09 AM | Updated - 09 Sep 2026, 10:29 AM

IND Vs AFG

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) टी20 सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. 13 सितंबर से खेली जाने वाली ये सीरीज कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम है. लेकिन इस बीच एक खिलाड़ी पर सबकी खास नजरें टिकी होगी. लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से इस प्लेयर की टीम में जगह मुश्किल में पड़ गई है। ऐसे में अब अगर वह अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ भी अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करते हैं, तो फिर उसके लिए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं।

IND vs AFG टी20 सीरीज हो सकती है इस खिलाड़ी अग्निपरीक्षा

IND Vs AFG Series

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है। एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के लिहाज से भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह श्रृंखला काफी अहम मानी जा रही है। इसलिए टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों पर मैनेजमेंट की खास नजरें रहेंगी। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी टीम में वापसी हुई है।

हालांकि, यह सीरीज उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूर उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं ने मौका दिया है, जिसे संजू सैमसन को किसी भी कीमत में भुनाना होगा। अगर वह यहाँ भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहते हैं, तो टीम में उनकी जगह हमेशा के लिए जा सकती है।

एशियन गेम्स 2026 की फाइनल टीम इंडिया आई सामने, अब ये 15 खिलाड़ी हो रहे जापान रवाना

अपनी बल्लेबाजी की छोड़नी होगी छाप

संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले इस बल्लेबाज का इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इस दौरान सीरीज में वह केवल 33 रन ही बना सके थे। अपने इस फ्लॉप बल्लेबाजी का खामियाजा उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहकर भुगतना पड़ा। इसलिए अब अफगानिस्तान सीरीज (IND vs AFG) संजू सैमसन के लिए अहम मानी जा रही है। दिल्ली के मैदान पर खेली जाने वाली इस सीरीज में उन्हें अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी।

मिडिल ऑर्डर में आ सकते हैं नजर

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) में संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। संभावना है कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में टीम मैनेजमेंट उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजेगा। यदि इस दौरान उनका बल्ला खामोश रहता है, तो फिर उनके लिए वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, अगर संजू सैमसन बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो वे टीम में अपनी जगह मजबूत कर लेंगे।

ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में साउथ जोन की हालत खराब, 250 के अंदर गंवाए 6 विकेट; कप्तान तिलक वर्मा का अर्धशतक

Tagged:

team india IND vs AFG Sanju Samson
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com