टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? अधिकारिक डेट का हुआ ऐलान
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कई जोड़ियां काफी सफल रही हैं और इनमें से एक रोहित शर्मा-विराट कोहली की भी जोड़ी है। ये दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज कई साल तक साथ में तीनों प्रारूप खेले और अब सिर्फ वनडे में नजर आते हैं। वैसे तो इनके फैंस की आपस में नहीं बनती है लेकिन ये दोनों अपनी अलग ही केमिस्ट्री दिखाते हैं।
रोहित और विराट ने साथ में 2024 टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया, फिर मई 2025 में कुछ दिनों के अंतर में दोनों ने टेस्ट को भी अलविदा कह दिया। अब ये सिर्फ ODI फॉर्मेट में ही नजर आते हैं, क्योंकि इनकी ख्वाहिश 2027 वर्ल्ड कप खेलने की है। हालांकि, उससे पहले भारत (Team India) को कई वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, जिसकी वजह से ये दोनों लगातार एक्शन में नजर आने वाले हैं।
इंग्लैंड दौरे पर Team India के लिए रोहित-विराट साथ खेलते आए थे नजर

भारत (Team India) के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी आखिरी जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर खेलती नजर आई थी। इस दौरे पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले खेले थे और इन तीनों ने ही इसमें हिस्सा लिया था। रोहित पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे थे लेकिन तीसरे में शतक जड़ा था। वहीं, कोहली ने आखिरी के दो मैचों में 50 प्लस के स्कोर बनाए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) ने अपना अंतिम वनडे 19 जुलाई को खेला था। इसके बाद से ही कोई वनडे सीरीज नहीं हुई है। ऐसे में ये दोनों वापस कब नजर आएंगे, इसकी काफी ज्यादा बात हो रही है, तो चलिए आपको इसका जवाब देते हैं।
27 सितंबर को रोहित-विराट की जोड़ी कर सकती है वापसी
इसी महीने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। दोनों के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए अभी तक BCCI ने भारत के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है लेकिन संभावना है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इसी वजह से रोहित-विराट हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होने वाले ODI मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 27 सितंबर 2026 | भारत vs वेस्टइंडीज | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम | दोपहर 2:00 बजे |
| दूसरा वनडे | 30 सितंबर 2026 | भारत vs वेस्टइंडीज | बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी | दोपहर 2:00 बजे |
| तीसरा वनडे | 3 अक्टूबर 2026 | भारत vs वेस्टइंडीज | महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ | दोपहर 2:00 बजे |
यह भी पढ़ें: Sanju Samson और S. Sreesanth के बीच दुश्मनी, KCL फाइनल के दौरान नहीं मिलाया हाथ, VIDEO वायरल