Sanju Samson और S. Sreesanth के बीच दुश्मनी, KCL फाइनल के दौरान नहीं मिलाया हाथ, VIDEO वायरल

Published - 08 Sep 2026, 02:08 PM | Updated - 08 Sep 2026, 03:15 PM

Sanju Samson

Sanju Samson-S. Sreesanth rift: सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी छुप नहीं पाता है। चाहे किसी की दोस्ती हो या फिर किसी की लड़ाई। ऐसा ही कुछ संजू सैमसन और एस श्रीसंत को लेकर हुआ है। हाल ही में इन दोनों का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इनके बीच मनमुटाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ये दोनों ही खिलाड़ी केरल की टीम के लिए खेल चुके हैं और एक ही राज्य से हैं। ऐसे में इनके बीच ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण इन दोनों ने एक-दूसरे के सामने होने के बावजूद हैंडशेक तक नहीं किया। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला।

KCL फाइनल में संजू सैमसन और श्रीसंत का वीडियो हुआ वायरल

Sanju Samson 1

हाल ही में केरल क्रिकेट लीग यानी KCL 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान संजू सैमसन (Sanju Samson) भी अन्य अधिकारियों के साथ स्टेज पर मौजूद थे। स्टेज पर श्रीसंत भी आए लेकिन इन दोनों ने एक-दूसरे को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) स्टेज पर पहले से मौजूद होते हैं, वहीं बाद में श्रीसंत अपना अवॉर्ड लेने के लिए आते हैं। श्रीसंत दाएं तरफ से आते हैं और इस स्टेज पर चढ़ते ही उनके सामने संजू सैमसन होते हैं। लेकिन न तो संजू कुछ रिएक्ट करते हैं और न ही श्रीसंत उनकी तरफ देखते हैं।

श्रीसंत आगे बढ़कर अन्य लोगों से हैंडशेक करते हैं, लेकिन इन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती। इसी वजह से सैमसन और श्रीसंत के बीच तकरार की खबरें चर्चा में हैं।

इस वजह से सैमसन-श्रीसंत के बीच शुरू हुआ विवाद?

इस वीडियो के सामने आने के बाद से कुछ फैंस ने संजू सैमसन (Sanju Samson) और श्रीसंत के बीच दिख रही अनबन को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज़ के हालिया इंटरव्यू में दिए गए बयान से जोड़ रहे हैं। लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू में पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा था कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के तत्कालीन हेड कोच राहुल द्रविड़ को सैमसन के नाम की जोरदार सिफारिश की थी।

श्रीसंत ने यह भी दावा किया कि उन्होंने केरल के उन खिलाड़ियों के लिए फ्लाइट टिकट का इंतजाम करने में मदद की थी, जो फ्रेंचाइजी के IPL ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए जयपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया,

"मैंने राहुल भाई (द्रविड़) से उसका परिचय कराते हुए कहा था कि इस लड़के ने एक लोकल टूर्नामेंट में मुझे छह गेंदों पर छह छक्के मारे थे। मैंने सचमुच सभी (केरल के सभी क्रिकेटरों) के लिए राजस्थान जाकर द्रविड़ से मिलने का टिकट भी अरेंज किया था।

"लेकिन हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान संजू ने कहा कि उन्हें राहुल भाई का सीधा कॉल आया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'तुम आओ और टीम से जुड़ जाओ।' ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। संजू, तुमने हिंदी दर्शकों के सामने एक बात कही और मलयालम में कुछ और कहा। आजकल तो सब कुछ सोशल मीडिया पर मौजूद है।"

सैमसन पहले ही दे चुके हैं श्रीसंत को क्रेडिट

श्रीसंत का दावा कहां तक सही है, ये तो वही जानते होंगे लेकिन संजू सैमसन (Sanju Samson) पहले ही राजस्थान रॉयल्स का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने को लेकर उनका योगदान माना था। जियोस्टार पर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान संजू सैमसन ने बताया,

"श्री भाई बहुत दरियादिल इंसान हैं। जब मैं युवा था, तो वे मुझे RR के ट्रायल्स के लिए 5-6 खिलाड़ियों के साथ ले जाते थे। मुझे केरल की टीम से बाहर कर दिया गया था और श्री भाई इंडियन टीम में थे। वे उस समय रणजी ट्रॉफी के एक अहम मैच के लिए आए थे। उन्होंने केरल क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी टी.सी. मैथ्यू को फ़ोन किया और मुझे केरल की टीम में शामिल करवाया।

"मैंने उस मैच में 140 रन बनाए और फिर श्री भाई मुझे जयपुर में RR के ट्रायल्स के लिए ले गए। जब ​​राहुल सर मुझसे मिलने आए, तो श्री भाई ने उनसे कहा, 'इस लड़के ने लोकल टूर्नामेंट में मेरे ख़िलाफ़ बहुत रन बनाए हैं, इसने बहुत सारे छक्के मारे हैं।' वे मेरी बहुत तारीफ कर रहे थे; मैं पहले से ही नर्वस था और उसके बाद मुझ पर और ज्यादा दबाव महसूस हुआ।"

यह भी पढ़ें: 270 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद न्यूजीलैंड जाएंगे ईशान किशन! पंत नहीं इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Tagged:

S. Sreesanth Sanju Samson KCL 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com