270 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद न्यूजीलैंड जाएंगे ईशान किशन! पंत नहीं इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Published - 08 Sep 2026, 11:16 AM | Updated - 08 Sep 2026, 12:05 PM

Ishan Kishan 3

भारत की टेस्ट टीम में अभी तक ईशान किशन (Ishan Kishan) की वापसी नहीं हुई है। उन्होंने टी20आई और वनडे में दोबारा जगह बना ली है, लेकिन सबसे बड़े फॉर्मेट में बाहर चल रहे हैं। हालांकि, अब ईशान ने एक मैराथन पारी खेलकर वापसी के लिए दरवाजा खटखटा दिया है।

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ दोहरे शतक की मदद से एक धमाकेदार पारी खेली और गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। उनकी इसी पारी के कारण टेस्ट में वापसी की चर्चा हो रही है।

270 रन की पारी ने Ishan Kishan के लिए खोले टेस्ट में टीम इंडिया के दरवाजे

Ishan Kishan 4

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया। इस अहम मैच में ईशान ने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनकी पारी में 30 चौके और सात छक्के शामिल रहे।

अपनी पारी की मदद से ईशान किशन ने उन चार बल्लेबाजों को ज्वाइन किया, जो दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं। ईशान की धमाकेदार पारी के बाद से टेस्ट टीम में भी उनकी वापसी की मांग हो रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ईशान को मिल सकता है बड़ा मौका

ईशान किशन (Ishan Kishan) की डबल सेंचुरी के कारण उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने पर चर्चा जरूर हो सकती है। भारत के लिए 2023 में डेब्यू करने वाले ईशान को लंबे समय से टेस्ट में दोबारा मौका नहीं मिला है लेकिन इस बार उनकी किस्मत चमक सकती है। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसी के लिए उन्हें चुना जा सकता है।

पंत के बजाय इस खिलाड़ी की जगह ले सकते हैं ईशान

अगर ईशान किशन को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए चुना जाता है तो उन्हें किसकी जगह मौका मिलेगा, यह सवाल जरूर मन में आ रहा होगा। कुछ फैंस को ऋषभ पंत की जगह खतरे में लग सकती है, क्योंकि उनका शॉट सिलेक्शन सवालों के घेरे में रहा है लेकिन पंत को ड्रॉप किए जाने की संभावना न के बराबर है। इसी वजह से ईशान को सरफराज खान की जगह चुना जा सकता है, जिन्हें श्रीलंका दौरे पर साई सुदर्शन की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया था।

हालांकि, सरफराज को खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन नंबर-3 पर देवदत्त पडीक्कल ने दो शतक जड़कर कमाल कर दिया। इसी वजह से साई की वापसी हुई भी तो वे प्लेइंग XI से बाहर ही रहेंगे। इसी वजह से चयनकर्ता मिडिल ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए सरफराज की जगह साई को वापस लाने के बजाय ईशान को मौका दे सकते हैं, क्योंकि यह खिलाड़ी रेड बॉल में मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी करता है।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया हुई रिवील, बुमराह-अय्यर-ईशान रहेंगे बाहर

Tagged:

ISHAN KISHAN team india India tour of New Zealand Duleep Trophy 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com