दिलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले 3 खिलाड़ी, जिन्हें अब मिलेगा न्यूजीलैंड टेस्ट दौरे का टिकट

Published - 08 Sep 2026, 04:24 PM | Updated - 08 Sep 2026, 05:03 PM

Duleep Trophy 4

23 अगस्त से दिलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज हुआ था। इसका फाइनल चेन्नई में खेला जा रहा है, जिसमें ईस्ट जोन और साउथ जोन की टक्कर है। इस टूर्नामेंट में कई प्रमुख खिलाड़ी खेलते नजर आए, जो न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन की दावेदारी में हैं। भारत को 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसे WTC फाइनल की रेस के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड सीरीज में सिलेक्शन के लिए दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के प्रदर्शन को काफी अहम माना जा सकता है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो इस टूर्नामेंट में किए गए परफॉरमेंस के आधार पर न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में चुने जा सकते हैं।

Duleep Trophy 2026 में अच्छा करने वाले इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है न्यूजीलैंड दौरे का टिकट

1. ईशान किशन

Duleep Trophy 5

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) 2026 के फाइनल में 270 रनों की पारी की बदौलत तहलका मचा दिया। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। ईशान ने 4 पारियों में 109.66 की औसत से 329 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता ईशान को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुन सकते हैं। इस खिलाड़ी ने 2023 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और दो मुकाबले खेले हैं।

2. मुकेश कुमार

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों पर काफी ज्यादा दारोमदार होगा। इसी वजह से दिलीप ट्रॉफी 2026 में अच्छा करने वाले तेज गेंदबाजों की किस्मत भी चमक सकती है। ऐसा हुआ तो मुकेश कुमार की दावेदारी भी मजबूत रहेगी। मुकेश ने दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) 2026 की 3 पारियों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। वे एक समय टेस्ट में फ्यूचर स्टार माने जा रहे थे लेकिन फिर टीम से दूर हो गए। अब उन्हें वापसी का मौका मिल सकता है।

3. अभिमन्यु ईस्वरन

न्यूजीलैंड में ओपनिंग हमेशा से ही मुश्किल काम रहा है। मौजूदा समय में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी पारी की शुरुआत करती है लेकिन आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तीसरे ओपनर के रूप में अभिमन्यु ईस्वरन को भी चुना जा सकता है, जिन्होंने अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। अभिमन्यु ने दिलीप ट्रॉफी में दो अर्धशतकों की मदद से 4 पारियों में 180 रन बनाए हैं। ऐसे में बैकअप ओपनर के रूप में उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है।

Tagged:

ISHAN KISHAN Mukesh Kumar Abhimanyu Easwaran India Tour of New Zealand 2026 Duleep Trophy 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com