AGF, एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के बाद किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? सामने आया अगला शेड्यूल

Published - 09 Sep 2026, 10:09 AM | Updated - 09 Sep 2026, 10:59 AM

Team India 34

टीम इंडिया (Team India) का शेड्यूल अगले दो-ढाई महीने काफी व्यस्त रहने वाला है। हाल ही में श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी वाली भारतीय टीम की टक्कर अब अफगानिस्तान से होनी है। इसके बाद, एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है और इसी बीच वेस्टइंडीज सीरीज की भी शुरुआत हो जाएगी।

ऐसे में भारत (Team India) को लगातार कई मुकाबले खेलने हैं और समय काफी कम है। तो चलिए पहले इनके शेड्यूल पर चर्चा कर लेते हैं और फिर जानकारी देंगे कि अफगानिस्तान, एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के बाद भारत को किस टीम से खेलना है और पूरा कार्यक्रम क्या है।

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से एक्शन में Team India आएगी नजर

Team India 45

टीम इंडिया (Team India) को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से करना है। यह सीरीज 17 सितंबर तक चलेगी। इसके सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे। दोनों ही टीमें सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी खतरनाक हैं। ऐसे में फैंस को कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

टीम इंडिया को अफगानिस्तान सीरीज के बाद, एशियन गेम्स में लेना है हिस्सा

भारत को अफगानिस्तान के बाद, एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है। इसमें भी टी20 फॉर्मेट में ही मुकाबले खेले जाएंगे। जापान में आयोजित होने वाले इस बहु खेल-इवेंट में 24 सितंबर से मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। हालांकि, टीम इंडिया (Team India) को 28 सितंबर से अपने अभियान का आगाज करना है, क्योंकि उसे सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली है। इसके मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

एशियन गेम्स के बीच वेस्टइंडीज सीरीज की होगी शुरुआत

एक तरफ भारत (Team India) की टी20 टीम एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही होगी। वहीं, 27 सितंबर से घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम 3 मुकाबले खेलती नजर आएगी, जिसका अंत 3 अक्टूबर को होगा। इसके बाद, भारत को 6 से 17 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 खेलने हैं।

अफगानिस्तान, एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के बाद, न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगा भारत

भारत की असली चुनौती न्यूजीलैंड दौरा है। इसमें टीम इंडिया 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेलेगी। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर तक चलेगा। 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप और WTC फाइनल के लिहाज से ODI और टेस्ट मुकाबले काफी अहम होंगे।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल:

तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
22 अक्टूबर 2026 पहला T20I क्राइस्टचर्च, हेगली ओवल दोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर 2026 दूसरा T20I क्राइस्टचर्च, हेगली ओवल दोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर 2026 तीसरा T20I वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम दोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर 2026 चौथा T20I ऑकलैंड, ईडन पार्क दोपहर 12:30 बजे
1 नवंबर 2026 पांचवां T20I हैमिल्टन, सेडन पार्क दोपहर 12:30 बजे
4 नवंबर 2026 पहला ODI ऑकलैंड, ईडन पार्क सुबह 7:30 बजे
7 नवंबर 2026 दूसरा ODI वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम सुबह 7:30 बजे
10 नवंबर 2026 तीसरा ODI हैमिल्टन, सेडन पार्क सुबह 7:30 बजे
13 नवंबर 2026 चौथा ODI माउंट माउंगानुई, बे ओवल सुबह 7:30 बजे
15 नवंबर 2026 पांचवां ODI माउंट माउंगानुई, बे ओवल सुबह 7:30 बजे
19-23 नवंबर 2026 पहला टेस्ट वेलिंगटन, बेसिन रिजर्व सुबह 3:30 बजे
27 नवंबर-1 दिसंबर 2026 दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च, हेगली ओवल सुबह 3:30 बजे

यह भी पढ़ें: AFG के खिलाफ तीनों टी20 में बेंच पर ही बैठा रह जायेगा ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देंगे इसे मौका

Tagged:

team india Asian Games 2026 IND vs AFG T20 Series India Tour of New Zealand 2026 IND vs WI Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com