AFG के खिलाफ तीनों टी20 में बेंच पर ही बैठा रह जायेगा ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देंगे इसे मौका
Table of Contents
India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को एक बार फिर से एक्शन में नजर आना है। दोनों टीमों के बीच जून में टेस्ट और वनडे में टक्कर हुई थी लेकिन इस बार टी20 में रोमांच देखने को मिलेगा। ये दोनों 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी, जो दिल्ली में होगी लेकिन मेजबानी अफगानिस्तान के पास है।
यह सीरीज टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के लिहाज से देखी जा रही है। अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी खतरनाक मानी जाती है। इसी वजह से दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। BCCI ने टीम इंडिया का काफी मजबूत स्क्वाड चुना है, जिसमें 15 खिलाड़ी शामिल हैं।
Afghanistan Series के लिए भारतीय स्क्वाड है काफी मजबूत

अफगानिस्तान (Afghanistan) टी20 सीरीज में उन्हीं खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है, जो एशियन गेम्स 2026 में नजर आने वाले हैं। इसी वजह से सभी नियमित प्लेयर्स एक्शन में नजर आएंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा की अगुआई में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे धाकड़ खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा हैं।
इस खिलाड़ी को गौतम गंभीर तीनों मुकाबलों से रख सकते हैं बाहर
भारत को अफगानिस्तान (Afghanistan) के टी20 सीरीज में तीन मुकाबले खेलने हैं। इसी वजह से 15 सदस्यीय स्क्वाड में से सभी खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा, यह कहना मुश्किल है। वहीं, एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसे हेड कोच गौतम गंभीर तीनों ही मुकाबलों के लिए बेंच पर बिठा सकते हैं। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि संजू सैमसन हैं।
संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे पर जगह नहीं मिली लेकिन उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुना गया है। हालांकि, उन्हें मौका मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
अभिषेक-वैभव की वजह से संजू को प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल
दरअसल, संजू सैमसन ओपनिंग करते हैं। लेकिन भारत के पास वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के रूप में दो अन्य ओपनर हैं। इन दोनों ने जिम्बाब्वे दौरे पर साथ में अच्छा नहीं किया था लेकिन वैभव ने 151 रन बनाकर अपने चयन को सही साबित किया था। वहीं, खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक ने 11 रन ही बनाए थे लेकिन शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में उन्होंने बल्ले का कमाल दिखाते हुए फॉर्म में वापसी कर ली है।
गौतम गंभीर का भरोसा वैभव और अभिषेक पर कायम रह सकता है। इसी वजह से संजू को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान बाहर ही बैठना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? अधिकारिक डेट का हुआ ऐलान