अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं चले ये 3 खिलाड़ी, तो एशियन गेम्स की टीम से निकाले जाए सकते हैं बाहर

Published - 02 Sep 2026, 10:36 AM | Updated - 02 Sep 2026, 01:50 PM

IND Vs AFG 10

13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. भारतीय चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए उन खिलाड़ियों को मौका दिया है, जो आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने वाला हैं.

लिहाजा, IND vs AFG सीरीज के दौरान टीम मैनेजमेंट की इन खिलाड़ियों पर तीखी नजर बनी रहेगी. लेकिन इस बीच 3 खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव होगा. यदि ये प्लेयर अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं, तो एशियन गेम्स के लिए उनकी टीम में जगह खतरे में पड़ सकता है.

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा अपना बेस्ट परफ़ोर्मेंस

संजू सैमसन

Sanju Samson 8

भारतीय अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय से खराब फॉर्मे से जूझ रहे हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे वह बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे. दोनों सीरीज में वह केवल 33 रन ही बना पाए. इस प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से ड्रॉप कर दिया गया. ऐसे में अब उन पर अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) में किफायती प्रदर्शन करने का दबाव होगा. अगर वह इसमें अपना बेस्ट परफ़ोर्मेंस नहीं कर पाते हैं तो उन्हें एशियन गेम्स 2026 टीम से बाहर होना पड सकता है.

AFG सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने कर दी इनके साथ नाइंसाफी

शिवम दुबे

33 वर्षीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) में अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी ने अपने हालिया प्रदर्शन से सभी को काफी निराश किया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में वह फेल हुए हैं. जिम्बाब्वे दौरे पर खेले गए दो टी20 मैचों में शिवम दुबे ने बल्ले से 6 रन बनाए और सिर्फ 2 ही विकेट चटकी. वहीं, इंग्लैंड सीरीज में वह 88 रन बनाने के साथ 2 विकेट अपने नाम किए.

रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान एक और खिलाड़ी जिस पर टीम मैनेजमेंट की नजरें होंगी, वो रवि बिश्नोई हैं. बीते कुछ समय से प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के चलते टीम में उनकी जगह खतरे में पड़ गई है. इसलिए अब एशियन गेम्स से पहले रवि बिश्नोई को अपनी गेंदबाजी की छाप छोड़नी होगी. तीनों मुकाबलों में उन्हें दमदार गेंदबाजी कर विपक्षी टीम के रनों पर अंकुश लगाना होगा.

एशियन गेम्स 2026 और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

IPL 2027 में हार्दिक पांड्या नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? इस खिलाड़ी को सौंप सकती हैं नीता अंबानी टीम की कमान

Tagged:

IND vs AFG Sanju Samson Asian Games Shivam Dube
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com