इधर अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, उधर चयनकर्ता ने दिया इस्तीफा

Published - 02 Sep 2026, 11:59 AM | Updated - 02 Sep 2026, 12:34 PM

Selector

Selector resigned: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए BCCI ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना है। कई प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो जिम्बाब्वे दौरे पर नजर नहीं आए थे। इनमें संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।

हालांकि, भारत के स्क्वाड में शामिल चार खिलाड़ी - बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा - अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसी वजह से इन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इस स्क्वाड की चर्चा के बीच एक चयनकर्ता (Selector) के इस्तीफे की खबर सामने आई है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

टीम इंडिया की घोषणा होते ही Selector ने दिया इस्तीफा

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) अजित अगरकर के फ्यूचर को लेकर कुछ समय से काफी बात हो रही थी लेकिन उन्होंने टीम इंडिया की घोषणा होते ही इस्तीफा नहीं दिया है। अपने पद से हटने का फैसला पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के सदस्य मिस्बाह उल हक़ ने किया है। मिस्बाह ने PCB को अपना इस्तीफा भेज दिया है लेकिन अभी तक बोर्ड की तरफ से इस पर कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है।

मिस्बाह ने चयन समिति से हटने का खास वजह से लिया फैसला

Selector 1

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक़ संन्यास के बाद, अलग-अलग भूमिकाओं अपनी नेशनल टीम के लिए PCB द्वारा अलग-अलग भूमिकाओं में चुने जा चुके हैं। इसी साल उन्हें चार सदस्यों वाली सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा बनाया गया था, जिसमें मिस्बाह के साथ आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक भी शामिल थे। वहीं, पीसीबी के साथ बैटिंग कंसल्टेंट के तौर पर साल में 180 दिनों के कॉन्ट्रैक्ट पर भी थे।

हालांकि, अब उन्होंने सेलेक्टर (Selector) का पद छोड़ने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मिस्बाह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड में बिना विचार-विमर्श के 7 खिलाड़ियों को हटाए जाने और उनकी जगह नए खिलाड़ियों को शामिल किए जाने के फैसले से खुश नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

PCB ने चयन समिति को भेजा कारणों बताओ नोटिस

मिस्बाह उल हक़ के चयनकर्ता (Selector) के पद से इस्तीफे की रिपोर्ट्स के बीच यह भी बताया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे के लिए टीम में मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को चुनने के बारे में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। रिजवान को पहले दो मैचों में मौका मिला था लेकिन वे फ्लॉप रहे। वहीं, इमाम का प्रदर्शन भी काफी साधारण रहा। उन्होंने दूसरे टेस्ट में चोटिल होने का हवाला देकर दोनों ही पारियों में बल्लेबाजी नहीं की थी। वहीं, उन पर इंजरी का बहाना बनाने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

Tagged:

Pakistan Cricket Team misbah ul haq Selection Committee
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com