धर्मशाला ODI में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, एकसाथ GT के 4 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Published - 12 Jun 2026, 11:42 AM | Updated - 12 Jun 2026, 01:46 PM

IND Vs AFG 4

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं. शनिवार को धर्मशाला में पहला मैच खेला जाएगा, जिसके लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम जमकर प्रैक्टिस करती नजर आई है. करीब पांच महीनों के बाद भारतीय खिलाड़ी इस फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देंगें. ऐसे में सभी की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर होगी. तो आइए जानते हैं कि IND vs AFG पहले मैच के लिए भारत किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकता है...

IND vs AFG: ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी

Shubman Gill ODI

अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से पारी का आगाज करने के लिए कप्तान शुभमन गिल आ सकते हैं. हाल ही में अफगान टीम के साथ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में उनके बल्ले ने जमकर आग उगली थी. इसके बाद, अब उनका लक्ष्य एक बार फिर इसी तरह का फ़ॉर्म दिखाना होगा.

शुभमन गिल का साथ देने के लिए मैदान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आना लगभग तय है. हैमस्ट्रिंग की इंजरी से वापसी कर रहे इस खिलाड़ी से अफगानिस्तान वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इन दोनों की जोड़ी पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने की कोशिश करेगी.

जायसवाल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी करेगा नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी, कोच गंभीर ने कर लिया तय

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मौका

भारतीय स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज ईशान किशन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सकते हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच 11 अक्टूबर 2023 को अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ ही खेला था.

चौथे नंबर पर उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और पांचवें नंबर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को भेजे जाने की संभावना है. विराट कोहली की अनुपस्थिति में इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियो के कंधों पर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी संभालने की जिम्मेदारी होगी.

हार्दिक पांड्या को रिप्लेस कर सकता है ये खिलाड़ी

विराट कोहली के अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोटिल होने की वजह अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं बन पांएगे. ऐसे में उनकी जगह युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में वह 100 रन बना सके हैं.

अफ़गानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ पहले वनडे के लिए वॉशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में ऑलराउंडर के रुप में जगह मिलनी तय है. ये दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान देते नजर आएंगे.

GT के इन खिलाड़ियों का होगा प्लेइंग में चयन?

अंत में बात की जाए भारतीय टीम के गेंदबाजी क्रम की तो इसमें डेब्यूटेन्ट गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्ण को बतौर तेज गेंदबाज मौका मिल सकता है. जबकि स्पिनर की भूमिका के लिए अनुभवी गेंदबाज कुलदीप यादव का चयन होगा. इस विभाग में उनकी मदद के लिए वॉशिंगटन सुंदर एक विकल्प के तौर पर उपलब्ध होंगे. वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्ण के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे.

IND vs AFG 1st ODI के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-XI

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

Tagged:

shubman gill team india IND vs AFG Prasidh Krishna
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com