अब RCB में ट्रेड होंगे Hardik Pandya! विराट कोहली की टीम में जाने के मिल रहे ये ख़ास संकेत
Published - 03 Jun 2026, 10:12 AM | Updated - 03 Jun 2026, 11:26 AM
Table of Contents
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए आईपीएल 2026 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. बतौर खिलाड़ी और कप्तान वह बुरी तरह फेल हुए, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. उनकी अगुवाई में पांच बार विजेता टीम एमआई प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही.
मुंबई टीम के फ्लॉप प्रर्दशन बाद से ही कहा जा रहा है कि आईपीएल 2027 से पहले फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिलीज कर सकती है. इसी कड़ी में अब अटकले हैं कि उनकी बैक टू बैक दो बार चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में एंट्री होने के संभावना है.
Hardik Pandya की होगी RCB में एंट्री

आईपीएल 2026 के समापन के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसने उनके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में ट्रेड होने की अटकलों को हवा दी है. दरअसल, इस तस्वीर में वह आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर और मेंटर दिनेश कार्तीक के साथ बात करते नजर आ रहे हैं.
हालांकि, फोटो देखने के बाद यह पता लगाना मुश्किल है कि इन तीनों शख्सों के बीच क्या बात हो रही है. लेकिन प्रशंसकों का दावा है कि वे शायद आपस में भविष्य के बारे में चर्चा कर रहे हैं. बता दें कि आरसीबी की ओर से अभी तक हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
Hardik Pandya meeting with the RCB mentor Dinesh kartik.👀🤯
— kuldeep gurjar (@kd_gurjar_021) June 3, 2026
- Very highly chance to Hardik Pandya in RCB 2027.🥶🤷♂️#fblifestyle #cricketaustralia #cricketlovers #hardikpandya #rcb pic.twitter.com/QRrPSE5Iog
RCB को है Hardik Pandya की जरूरत?
जब से हार्दिक पांड्या के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ ट्रेड होने की खबर सामने आई है तो फैंस के दिलों में ये सवाल उठ रहा है कि क्या टीम को उनकी जरूरत है? लगातार दो सीजन खिताब जीतने वाली ये टीम आईपीएल 2026 में काफी संतुलित नजर आई थे.
बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में आरसीबी ने शानदार प्रर्दशन किया था. इस दौरान ऑलराउंडर्स भी अपना जलवा बिखरते नजर आए थे. ऐसी स्थिति में, यह कहना बहुत मुश्किल है कि आईपीएल 2027 के लिए बेंगलुरु को हार्दिक पांड्या की जरूरत होगी या नहीं.
ऐसा रहा Hardik Pandya का प्रर्दशन
हार्दिक पांड्या के आईपीएल प्रर्दशन की बात की जाए तो उन्होंने 10 मुकाबलों की 10 पारियों में 206 रन जड़े हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला. इसके अलावा गेंदबाजी करते समय उनके हाथ महज चार ही विकेट निकले. जबकि बतौर कप्तान वह टीम को सिर्फ 6 मैच ही जीता सके थे. आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में कई देखने को मिली जिसकी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी और उसके प्लेऑफ में खेलने का सपना चकनाचूर हो गया.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर