IND vs AFG Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट? जानें कौन से चैनल और ऐप पर होगा प्रसारित

Published - 03 Jun 2026, 08:55 AM | Updated - 03 Jun 2026, 08:57 AM

IND vs AFG Live Streaming

IND vs AFG Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 1 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है. हाल ही में आईपीएल 2026 का समापन हुआ है, करीब दो महीने से ज्यादा चलने वाली इस लीग में फैंस को काफी मजा आया. लेकिन एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच का डबल डोज मिलने वाला है.

दिलचस्प बात यह है कि भारत और अफगानिस्तान के बीय यह मुकाबला लगभग 8 साल बाद होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले यह जाना लेते हैं कि कब से खेली जाएगी भारत-अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज (IND vs AFG Live Streaming) और कब कहां देख सकते हैं आप मैच.

IND vs AFG Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

IND vs AFG Live Streaming

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज 6 जून से 10 जून तक खेली जाएगी. दोनों टीमों की भिड़त महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगी. जबकि, टॉस सुबह 9:00 बजे होगा. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है.

अब सिर्फ फैंस की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर बनी हुई है. सभी यह जानने के लिए उत्सुक है कि शुभमन गिल की कप्तानी में किन-किन खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिल सकता है.

किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs AFG Live Streaming) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगी. इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. खास बात यह है कि मैच की कमेंट्री आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में देख सकते हैं.

हिंदी, अंग्रेजी और 12 कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भारत vs अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज का लुफ्त उठाया जा सकता है.

IND vs AFG Live Streaming: किस चैनल पर देखें मैच?

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण मोबाइल के जरिये जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. IND vs AFG बीच होने वाले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. साथ ही आप को मैच की कमेंट्री अपनी पसंदीदा भाषा जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु आदि में चुनने का विकल्प मिलेगा.

ICC ने इस देश की टीम को किया सस्पेंड, इस घिनौने और खतरनाक जुर्म की दे डाली सजा

टीम इंडिया का स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

अफगानिस्तान का स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी.

Ravichandran Ashwin ने उठाए सवाल, कहा वैभव नहीं यह खिलाड़ी था Player of the Tournament का हकदार

Tagged:

team india afghanistan cricket team IND vs AFG Live Streaming
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

6 जून से 10 जून तक

जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com