ICC ने इस देश की टीम को किया सस्पेंड, इस घिनौने और खतरनाक जुर्म की दे डाली सजा

Published - 02 Jun 2026, 03:28 PM | Updated - 02 Jun 2026, 03:30 PM

ICC

ICC: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने हैरानी भरा फैसला लेते हुए एक देश की ICC सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आईसीसी ने यह निर्णय खेल की साख को बनाए रखने और नियमों का महत्व बनाए रखने के लिए लिया है.

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने यह कार्रवाई बोर्ड के कामकाज में पाई गई गंभीर खामियों और लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद लिया है. अब इस खबर से खेल जगत में हंगामा मच गया है.

ICC ने किस देश को किया सस्पेंड और किस जुर्म की दी सजा?

ICC

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कनाडा क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को निलंबित कर दिया है. आईसीसी ने बोर्ड के कामकाज में कई कमियां देखी. साथ ही कनाडा क्रिकेट बोर्ड पर वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं.

इसके अलावा हाल ही में कुछ मामलों में मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों को धमकाने जैसी गंभीर बातें भी उजागर हुई है. जिस कारण आईसीसी को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा. हालांकि, आईसीसी ने इसके सटीक कारण का खुलासा नहीं किया है.

वहीं, आईसीसी का इस पूरे मामले पर मानना है कि किसी सदस्य देश के लिए यह जरूरी है कि वह खेल के नियमों, नैतिकता और प्रशासनिक मानकों का पूरी ईमानदारी से पालन करें.

खिलाड़ियों के लिए फंडिंग का इंतजाम

आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड की गलतियों का खामियाजा कनाडा की नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को नहीं भुगतना होगा. टीम आईसीसी के सभी टूर्नामेंट्स और मैचों में हिस्सा लेती रहेगी. इसके अलावा प्लेयर्स के लिए आईसीसी खुद एक खास फंडिंग का इंतजाम करेगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कनाडा बोर्ड को सुधार करने के लिए कुछ शर्ते भी रखी है. जिन्हें पूरा करने के बाद उन्हें दोबारा सदस्यता मिल जाएगी.

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले बड़ा ट्विस्ट, इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में हुई अचानक एंट्री, BCCI ने रातोंरात घर से बुलाया

नियमों को लेकर सख्त ICC

यह पूरा मामला एक बार फिर इस बात को दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को साफ-सुथरा और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आईसीसी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगा.

वह क्रिकेट में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा. आईसीसी के इस एक्शन से अन्य देशों को भी साफ मैसेज गया है अगर कोई भी देश क्रिकेट को मैला करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

अब पूरी दुनिया की नजर कनाडा क्रिकेट बोर्ड पर है. आखिर कैसे वह इस सकंट से बाहर निकलेंगे और दोबारा ICC की सदसस्यता हासिल करेंगे.

IPL 2027 कब होगा शुरू? किस चैनल पर आएंगे मैच, कितने मुकाबले होंगे? जानिए पूरी डिटेल

Tagged:

icc
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com