अफगानिस्तान टेस्ट से पहले बड़ा ट्विस्ट, इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में हुई अचानक एंट्री, BCCI ने रातोंरात घर से बुलाया

Published - 02 Jun 2026, 02:21 PM | Updated - 02 Jun 2026, 02:22 PM

Team India

Team India : अफ़गानिस्तान के खिलाफ 5 जून को होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के तेज़ गेंदबाज़ आकिब नबी को भारतीय टीम (Team India) में एंट्री मिल गई है। उन्हें टीम के साथ बैकअप खिलाड़ी के रूप में जोड़ लिया गया है।

वहीं भारतीय चयनकर्ताओं को प्रशंसकों और क्रिकेट विशेषज्ञों की ओर से काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि पिछले कुछ सीजन में रणजी ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद नबी को नजरअंदाज किया गया था और उनकी जगह गुरनूर बरार को पहली बार टेस्ट टीम में मौका दिया गया था।

अफ़गानिस्तान टेस्ट से पहले आकिब नबी Team India में शामिल

Auqib Nabi must debut for India in England: Sourav Ganguly urges BCCI, Ajit Agarkar directly for India Call-Up - myKhel

अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के तेज़ गेंदबाज़ आकिब नबी को भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के साथ एक बैकअप खिलाड़ी के तौर पर जोड़ लिया गया है। लगातार हो रही आलोचना के बाद चयनकर्ताओं ने यह फैसला लिया है।

इस कदम का मुख्य उद्देश्य आकिब नबी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करने का मौका देना और उन्हें टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों व टीम के माहौल को करीब से समझने का अवसर देना है। इससे भविष्य में भारतीय टीम (Team India) के लिए उनकी तैयारी और बेहतर हो सकती है।

पत्रकार मोहसिन कमाल ने X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा,

“ब्रेकिंग: आकिब नबी अफ़गानिस्तान टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम में बैकअप खिलाड़ी के तौर पर शामिल हो गए हैं। उन्हें भारतीय टीम के माहौल का अनुभव दिलाने के लिए जोड़ा गया है, ताकि भविष्य में भारत के आगामी दौरों के लिए उन्हें टीम में शामिल करने पर विचार किया जा सके।”

रणजी ट्रॉफी में आकिब नबी का प्रदर्शन

आकिब नबी ने जम्मू कश्मीर की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हुए शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाज़ी के दम पर टीम को इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई और पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा योगदान दिया।

आकिब नबी पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 17 पारियों में 60 विकेट अपने नाम किए और इस दौरान उनका गेंदबाज़ी औसत सिर्फ 12.65 का रहा, जो उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन को दिखाता है। नई गेंद से शुरुआती झटके देने से लेकर लंबे स्पेल में विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने तक, उन्होंने हर परिस्थिति में खुद को साबित किया।

उनकी इसी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें घरेलू क्रिकेट का सबसे उभरता हुआ तेज़ गेंदबाज़ माना जा रहा है और यही वजह है कि अब उन्हें भारतीय टीम (Team India) साथ बतौर बैकअप खिलाड़ी के रूप में जुड़ने का मौका मिला है।

5 जून से शुरू होगा भारत और अफ़गानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला

भारत और अफ़गानिस्तान के बीच 5 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होगा, जहां दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

इससे पहले दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम (Team India) ने अफ़गानिस्तान को हराकर जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों टीमें टेस्ट फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी और फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।

ये भी पढ़ें : ना पहले कभी हुआ, ना शायद आगे होगा! IPL 2026 के ये 4 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अब नामुमकिन

Tagged:

team india cricket news Aaqib Nabi IND vs AFG TEST 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

जम्मू & कश्मीर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com