रिकॉर्ड बुक में हमेशा के लिए दर्ज हुए IPL 2026 के ये 4 कारनामे! टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन
Table of Contents
IPL 2026 समाप्त हो चूका हैं और फाइनल मुक़ाबले में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार अपना दूसरा ख़िताब अपने नाम किया। इस आईपीएल सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा और टूर्नामेंट को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया।
इस आईपीएल सीजन में हमें ऐसे कारनामे देखने को मिले, जो ना पहले कभी हुए थे और ना ही शायद आने वाले समय में दोबारा देखने को मिलें। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं उन 4 महारिकॉर्ड्स की, जिन्हें आने वाले वर्षों में तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो महारिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं होगा।
IPL 2026 में बने ये 4 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अब नामुमकिन
1. 15 साल के खिलाड़ी ने जीती ऑरेंज कैप

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने सबसे युवा बल्लेबाज़ बनकर आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीता हैं। उन्होंने इस आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाज़ी की और राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 16 मैचों में 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाये हैं , जिसमे 1 शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने इस सीजन की पहली ही गेंद से सभी टीमों के बड़े गेंदबाज़ों पर हमला बोलना शुरू कर दिया। चाहे वह जसप्रीत बुमराह हों, पैट कमिंस हों या फिर जोश हेज़लवुड, उन्होंने किसी भी गेंदबाज़ को नहीं बख्शा।
2. एक टीम के 2 लोगो ने बनाए 700 प्लस रन

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 700 से ज़्यादा रन बनाने वाले एक ही टीम के खिलाड़ी रहे हैं।
कप्तान गिल ने इस सीजन में 16 मैचों में 163.02 के स्ट्राइक रेट और 45.75 के औसत से 732 रन बनाये हैं जिसमे 1 शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं।
वही साई सुदर्शन ने भी इस सीजन में शानदार प्रदर्शन टीम को अहम योगदान दिया हैं , उन्होंने 17 मैचों में 157.99 के स्ट्राइक रेट और 45.13 के औसत से 722 रन बनाये हैं जिसमे 1 शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।
आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका हैं जब एक सीजन में किसी एक टीम के दो खिलाड़ियों ने 700 प्लस स्कोर बनाया हो। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम को फाइनल तक पहुंचाया , जहां टीम रनर-अप रही।
3. एक ही खिलाड़ी ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड
IPL 2026 के सीजन में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा किया, जिसे आने वाले समय में दोहराना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने इस सीजन अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कुल 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।
वैभव ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। इसके अलावा उन्हें 436.5 पॉइंट्स के साथ मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) चुना गया। युवा खिलाड़ियों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
यहीं नहीं, उन्होंने 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब जीता। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के लगाकर सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी हासिल किया और इस दौरान उन्होंने 2012 में क्रिस गेल के लगाए 59 का लंबे समय से कायम रहने वाला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
4. शुरूआत के सात मैचों में ना हारने के बावजूद प्लेऑफ़ से बाहर हुई टीम

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के साथ ऐसा हुआ जिसे शायद ही कोई फैन भूल पाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहले 7 मैचों में 6 जीत और 1 मुकाबला बेनतीजा रहने के साथ दमदार प्रदर्शन किया। उस समय पंजाब को खिताब का बड़ा दावेदार माना जा रहा था।
हालांकि टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में टीम का प्रदर्शन पूरी तरह बदल गया। अगले 7 मैचों में पंजाब किंग्स को 6 हार का सामना करना पड़ा, जबकि सिर्फ 1 मैच में जीत मिली। उन्होंने 14 मैचों में 7 जीत, 6 हार और 1 बेनतीजा मुकाबला के साथ कुल 15 अंक हासिल किए। हालांकि शानदार शुरुआत के बावजूद टीम आखिर में पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही।
लगातार हार के कारण टीम की स्थिति अंक तालिका में कमजोर होती चली गई और शानदार शुरुआत के बावजूद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। यह आईपीएल इतिहास के सबसे चौंकाने वाले प्रदर्शन गिरावट में से एक माना जा सकता है।
ये भी पढ़े : Suryakumar Yadav ही रहेंगे आयरलैंड दौरे में भारत के कप्तान! टीम इंडिया के नए उपकप्तान का नाम भी आया सामने
Tagged:
cricket news ipl records IPL 2026 IPL Stats