Suryakumar Yadav ही रहेंगे आयरलैंड दौरे में भारत के कप्तान! टीम इंडिया के नए उपकप्तान का नाम भी आया सामने
Table of Contents
Suryakumar Yadav : आईपीएल 2026 समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब खिलाड़ियों की नजर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम में जगह बनाने पर टिकी हुई है। जून के अंत में भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बतौर कप्तान बरकरार रखा जा सकता है, जबकि उपकप्तान के तौर पर इस खिलाड़ी को जिम्मेदारी मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन होगा टीम इंडिया का उपकप्तान।
Suryakumar Yadav रहेंगे टीम इंडिया के कप्तान
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि पिछले कुछ समय से बतौर बल्लेबाज़ उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन कप्तान के तौर पर उन्होंने भारतीय टीम के लिए शानदार काम किया है।
उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने मार्च 2026 में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2025 में एशिया कप भी जीता था।
टी20 कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 52 मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें भारत को 42 मैचों में जीत, 8 में हार मिली, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 80.77% रहा है।
खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम इंडिया की उपकप्तानी
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की उपकप्तानी संजू सैमसन को मिल सकती है। संजू ने पिछले कुछ सालों में कप्तान और बल्लेबाज़ दोनों भूमिकाओं में खुद को साबित किया है।
उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था और टीम रनर-अप रही थी, जबकि IPL 2024 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी।
वहीं बतौर बल्लेबाज़ भी संजू का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार अहम पारियां खेलीं और भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए थे और नॉकआउट मुकाबलों में भी मैच जिताऊ योगदान दिया था। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें भविष्य की लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाते हुए उपकप्तानी की जिम्मेदारी दे सकते हैं।
क्रुणाल पंड्या , श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार को मिलेगी टी20 टीम में एंट्री
क्रुणाल पंड्या, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। इन तीनों खिलाड़ियों ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी दावेदारी मजबूत की है।
श्रेयस अय्यर ने इस सीजन बतौर बल्लेबाज़ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 498 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.81 रहा और उन्होंने 5 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार आईपीएल का ख़िताब जीताने वाले रजत पाटीदार ने कप्तान और बल्लेबाज़ दोनों भूमिकाओं में कमाल किया। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 501 रन बनाए, 192.69 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और 5 अर्धशतक लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और कप्तानी ने उन्हें भारतीय टी20 टीम के लिए मजबूत दावेदार बना दिया।
दूसरी तरफ क्रुणाल पंड्या ने आईपीएल 2026 से अपने आलराउंडर प्रदर्शन से टीम को ख़िताब जीतने में अहम भूमिका निभाई हैं। उन्होंने इस सीजन में 16 मैचों में 226 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.81 और औसत 37.67 रहा, जबकि बल्लेबाज़ी में उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया।
वहीं गेंदबाज़ी में उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट लिए और 8.42 की इकॉनमी से गेंदबाज़ी करते हुए कई मौकों पर टीम को अहम सफलताएं दिलाईं। ऐसे में यह तीनों खिलाड़ी आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।
ये भी पढ़े : इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा बने Vaibhav Suryavanshi, टीम इंडिया से अब खा जाएंगे इनका पूरा क्रिकेट करियर