IPL 2027 कब होगा शुरू? किस चैनल पर आएंगे मैच, कितने मुकाबले होंगे? जानिए पूरी डिटेल
Published - 02 Jun 2026, 02:23 PM | Updated - 02 Jun 2026, 02:41 PM
Table of Contents
IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल 31 मई रविवार को गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. इस हाई वोल्टेज मैच में आरीसीबी ने शानदार परफॉर्म करते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई. फाइनल में विराट कोहली ने मैच जीताऊ पारी खेली, उनके बलबूते ही RCB गुजरात द्वारा दिए गए टागरेट को चेज करने में सफल रही.
अब फैंस यह जानने के लिए उत्साहित है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) कब से खेला जाएगा और कब फाइनल होगा? चलिए तो जानते हैं विस्तार से.....
14 मार्च से 30 मई तक चलेगा IPL 2027!

क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी लीग मानी जानी वाली आईपीएल 2027 (IPL 2027) के लिए बीसीसीआई ने हर साल की तरह मार्च से मई की तारीख तय की है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट 14 मार्च से 30 मई 2027 तक चलेगा. माना जा रहा है आईपीएल का 20वां संस्करण और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है.
हालांकि, अभी तक किसी भी बारे में अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में भी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आईपीएल 2027 की विंडो पर टिकी हैं.
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर ही प्रसारित होंगे मुकाबले
आईपीएल 2027 का प्रसारण भी टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही होगा, क्योंकि स्टार नेटवर्क ने 2023 से 2027 तक पांच साल के लिए BCCI से यह प्रसारण अधिकार खरीदे हुए हैं.
साथ ही आपकों बता दें कि जियो हॉटस्टार पास 2023 से 2027 तक के 5 वर्षों के लिए आईपीएल के डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार हैं. Viacom18 ने ₹23,758 करोड़ में ये अधिकार खरीदे थे. बाद में जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के एक साथ आ जाने के बाद से इसके लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जा रही है. साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, इस बार क्रिकेट फैंस को 74 नहीं बल्कि 94 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.
फ्रेंचाइजियां बनाएगी नई टीम
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की सफलतापूर्वक समाप्ति के बाद बीसीसीआई ने अगले सीजन के लिए कमर कस ली है. मार्च के बीच से मई तक चलने वाले इस क्रिकेट के त्यौहार के लिए फ्रेंचाइजियां भी अपनी नई रणनीति के साथ नजर आएगी. नए सिरे से टीम ख़ड़ी की जाएगी, ताकि इस बार खाली हाथ रह जाने के बाद अगले सीजन IPL की ट्रॉफी जीत सकें.
वहीं, इस बार देखने को मिला कि कई खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लघंन किया. ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले बीसीसीआई और ज्यादा सख्त रवैया अपना सकती है.
वैभव ने IPL 2027 बनाया यादगार
बता दें कि आईपीएल 2026 का खिताब बेशक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता हो. लेकिन यह सीजन विराट कोहली या आरसीबी की वजह से नहीं पहचाना जाएगा.
बल्कि राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की वजह से याद रखा जाएगा. पूरे सीजन में 15 साल के युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है.
उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से लगभग 776 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने तूफानी 5 फिफ्टी और 1 शतक भी जड़ा. जबकि, 63 चौके और 72 छक्के भी लगाए.
Tagged:
bcci INDIAN PREMIER LEAGUE IPL 2027ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर