उम्र ने छीनी चमक! कभी IPL के बब्बर शेर थे 4 खिलाड़ी, लेकिन इस सीजन अपने बुढ़ापे के चलते हुए फेल
Published - 02 Jun 2026, 01:12 PM | Updated - 02 Jun 2026, 01:57 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के खत्म हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन प्रशंसकों के बीच अभी भी इस पर चर्चा जारी है. हाल ही में खेले गए इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रर्दशन कर फैंस के दिलों में जगह बनाई. वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, अंगकृश रघुवंशी और अंशुल कंबोज जैसे उभरते सितारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन कर अपनी पहचान बनाई.
लेकिन इस बीच 4 उम्रदराज खिलाड़ियों के फ्लॉप परफ़ोर्मेंस ने दर्शकों को काफी निराश किया. एक समय में आईपीएल में अपने प्रदर्शन से धूम मचाने वाले ये खिलाड़ी IPL 2026 में अपना बेस्ट प्रदर्शन करने में विफल रहे, जिसके लिए प्रशंसकों ने उनकी उम्र को दोषी जिम्मेदार ठहराया. आइए जानते हैं कि कौन हैं ये 4 खिलाड़ी...
IPL 2026 में फ्लॉप हुए ये 4 उम्रदराज खिलाड़ी
मनीष पांडे

भारतीय 36 वर्षीय खिलाड़ी मनीष पांडे एक समय आईपीएल में एक बड़ा नाम थे. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस लीग में कई बडे कारनामे किए हैं, लेकिन IPL 2026 में वह अपना जलवा दिखाने नें नाकाम रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने छह मैचों में केवल 70 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 45 का रहा. एक अनुभवी और सीनियर बल्लेबाज होने के नाते मनीष पांडे से बेहतरीन प्रर्दशन की उम्मीद थी, लेकिन वह पूरे सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके.
अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 में अपने खराब प्रर्दशन से टीम मैनेजमेंट और फैंस को काफी निराश किया. बतौर बल्लेबाज और कप्तान वह बुरी तरह फेल हुए, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इस बीच क्रिकेट फैंस 37 वर्षीय खिलाड़ी को संन्यास लेने की सलाह देते दिखाई दिए. केकेआर के लिए 14 पारियों में 25.76 की औसत से उनके बल्ले से 335 रन निकले. इसके अलावा अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में एक बार फिर कोलकाता प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में असफ रही.
सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. बल्ले और गेंद दोनों से ही वह अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे. बल्लेबाजी में फ्लॉप होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करने लगे. पूरे सीजन में वह टीम के लिए केवल 40 रन ही जोड़ पाए, जबकि गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 13 मैच में 15 विकेट लगी.
रोहित शर्मा
इस सूची का आखिरी नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और खूंखार बल्लेबाज रोहित शर्मा का है. आईपीएल के मंच पर हिटमैन को किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है. एमआई की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक बल्लेबाज और कप्तान के रुप नें अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी भारतीय टी20 लीग के इतिहास के महान खिलाड़ियों में गिनती होती है.
लेकिन बढ़ती उम्र के चलते आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा के बल्ले में वह पुरानी निरंतरता नहीं दिखाई दी. इस सीजन वह टीम के लिए बड़ी और जिताऊ पारी खेलने में नाकाम रहे. इसके अलावा उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण कुछ मैच मिस करने पड़े और वह सिर्फ 9 मुकाबलों का ही हिस्सा बन पाए, जिसमें उनके बल्ले से 283 रन निकले.
IPL 2026 की Team of the Tournament का हुआ ऐलान, साई-गिल बाहर, कोहली-वैभव बने ओपनर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर