IPL 2027 तक टीम इंडिया के पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दौरान खेलेगी कुल 10 टेस्ट 18 ODI और 26 टी20I मैच

Published - 02 Jun 2026, 11:38 AM | Updated - 02 Jun 2026, 01:08 PM

Team India 4

Team India: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच खत्म हो गया है. 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को रौंदकर खिताबी जीत हासिल की. इसके समापन के बाद ही भारतीय टीम के आईपीएल 2027 तक के शेड्यूल का खुलासा हो गया है. कार्यक्रम के मुताबिक टीम को अगले आईपीएल सीजन तक कुल 54 मुकाबले खेलने हैं. इस दौरान टीम का कई खूंखार टीमों से सामना होना है. तो आइए नजर डालते है IPL 2027 तक भारतीय टीम (Team India) के पूरे शेड्यूल पर....

Team India को खेलने हैं 54 मुकाबलें

Team India

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होते ही टीम इंडिया के आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. भारतीय खिलाड़ी 6 जून से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. लेकिन इससे पहले भारत के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट आया है.

भारतीय टीम को आईपीएल 2027 से पहले कुल 54 मैच खेलने हैं. इस दौरान उसे 10 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लेना है, जबकि 18 वनडे मैच भी खेलने हैं. वहीं, टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया 26 मुकाबले खेलेगी. लिहाजा, मार्च 2027 तक भारतीय खिलाड़ियों कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा.

Team India की लगभग 7 महीनों बाद टेस्ट में वापसी

गौरतलब है कि टीम इंडिया को 6 जून 2026 से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को सौंपी गई है. भारतीय खिलाड़ी लगभग सात महीनों के बाद इस फॉर्मेट में नजर आएंगे.

बता दें कि भारत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें उसको हार का सामना करना पड़ा था. ऐसें में अब भारतीय टीम का लक्ष्य यह भिड़ंत जीतकर वापसी करना होगा. हालांकि, ये मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप का हिस्सा नहीं होगा.

सिर्फ टेस्ट और ODI नहीं अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज भी खेलेगी Team India, सभी मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान

WTC Final में जगह बनाना चाहेगा भारत

अगले साल जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप 2025-27 का फाइनल खेला जाएगा, जिसका टिकट हासिल करने के लिए टीम इंडिया एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी. श्रीलंका (अगस्त 2026), न्यूजीलैंड (अक्टूबर 2026) और ऑस्ट्रेलिया (जनवरी 2027) के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज जीतकर भारत डब्ल्यूटीसी 2027 खेल सकती है.

मालूम हो कि आईपीएल 2027 का आयोजन मार्च 2027 के पहले हफ्ते से मई अंत तक होगा. फिर जून 2027 में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप 2025-27 फाइनल का आयोजन होगा.

IPL 2027 के लिए Team India का शेड्यूल

समयसीरीजफॉर्मेटवेन्यू (स्थान)
जून 2026अफगानिस्तान का भारत दौरा1 टेस्ट, 3 वनडेघरेलू (भारत)
जून 2026भारत का आयरलैंड दौरा2 टी20आईविदेशी (आयरलैंड)
जुलाई 2026भारत का इंग्लैंड दौरा3 वनडे, 5 टी20आईविदेशी (इंग्लैंड)
जुलाई 2026भारत का जिम्बाब्वे दौरा3 टी20आईविदेशी (जिम्बाब्वे)
अगस्त 2026भारत का श्रीलंका दौरा2 टेस्ट (WTC)विदेशी (श्रीलंका)
सितंबर 2026भारत का अफगानिस्तान दौरा3 टी20आईविदेशी (अफगानिस्तान)
सितंबर - अक्टूबर 2026वेस्टइंडीज का भारत दौरा3 वनडे, 5 टी20आईघरेलू (भारत)
अक्टूबर - नवंबर 2026भारत का न्यूजीलैंड दौरा2 टेस्ट (WTC), 3 वनडे, 5 टी20आईविदेशी (न्यूजीलैंड)
दिसंबर 2026श्रीलंका का भारत दौरा3 वनडे, 3 टी20आईघरेलू (भारत)
जनवरी 2027जिम्बाब्वे का भारत दौरा3 वनडेघरेलू (भारत)
जनवरी - मार्च 2027ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा5 टेस्ट (WTC)घरेलू (भारत)

Suryakumar Yadav ही रहेंगे आयरलैंड दौरे में भारत के कप्तान! टीम इंडिया के नए उपकप्तान का नाम भी आया सामने


Tagged:

team india ind vs aus Ind vs Eng IPL 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com